MP उपचुनाव में कितने प्रत्याशियों ने भरा अपना नामांकन, जानिए पूरी जानकारी

By सुयश भट्ट | Oct 09, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पूरा हो चुका है। सभी चारों सीटों पर कुल 61 उम्मीदवारों मैदान में हैं। वहीं 11 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन था। और 13 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

आपको बता दें कि अलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा उपचुनाव के लिए आज बीजेपी और कांग्रेस सहित 9 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। कांग्रेस की ओर से महेश पटेल ने झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया की मौजूदगी ने नामांकन पत्र भरा। वहीं, बीजेपी की ओर से सुलोचना रावत ने भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया। बताया जा रहा है कि यहां 4 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया।

वहीं सतना जिले के रैगांव विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा एक समाजवादी पार्टी से एवं तीन निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन आज प्रतिमा बागरी ने भाजपा प्रत्याशी के रुप में, वहीं कांग्रेस से कल्पना वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रूप में धीरेंद्र सिंह ‘धीरू’ ने नामांकन पत्र भरा है। इसके वंदना बागरी ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। यहां भी 4 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया है।

इसे भी पढ़ें:NSUI प्रदेश अध्यक्ष के भोपाल आगमन पर हुआ हंगामा, पूर्व मंत्री के साथ हुई धक्का-मुक्की

पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर कुल 11 लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं। बीजेपी के शिशुपाल यादव और कांग्रेस नेता नितेन्द्र सिंह राठौर के बीच हैम हालांकि समाजवादी पार्टी ने मोतीलाल को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। साथ ही तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

खंडवा लोकसभा के लिए 17 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।  20 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था लेकिन 3 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। इस सीट पर बीजेपी ने ज्ञानेश्वर पाटिल को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने राजनारायण सिंह को मैदान में उतारा है।

प्रमुख खबरें

BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला

US Midterm में Republican पार्टी की हार के लिए Iran युद्ध जिम्मेदार, बोले JD Vance

Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, ODI Chase में हासिल किया शीर्ष स्थान

Indira Gandhi Stadium के पास 5 नवंबर शाम Traffic Restrictions, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी