भारत के कितने लड़ाकू विमान गिराए गए? पहली बार CDS Anil चौहान ने बता दिया सच

By अभिनय आकाश | May 31, 2025

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देकर पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। जिस तरह से भारत ने इस ऑपरेशन को पूरा किया। उसके बाद पाकिस्तान के एक के बाद एक दावों की पोल खुलने लगी। लेकिन इन सब के बीच पाकिस्तान द्वारा एक ऐसा दावा भी किया गया था, जिसे लेकर भारतीय पक्ष से अब तक कोई जवाब नहीं आया था। पाकिस्तान का दावा था कि उसने भारत के पांच फाइटर जेट्स मार गिराए हैं। अब इसके जवाब में भारत ने पहली बार इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने स्वीकारा कि भारत का लड़ाकू विमान भी इसमें नष्ट हुआ है। हालांकि चार दिन तक चले इस संघर्ष को लेकर सीडीएस अनिल चौहान ने बताया कि कभी भी परमाणु युद्ध की नौबत नहीं आई। 

इसे भी पढ़ें: आतंकियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी, PM मोदी बोले, ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपेरशन

उन्होंने पाकिस्तान के इस दावे को भी बिल्कुल गलत बताया कि उसने उस रात छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया था। चार दिवसीय संघर्ष के दौरान और उसके बाद अपने आधिकारिक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री और वायु संचालन महानिदेशक एयर मार्शल एके भारती ने नुकसान से इनकार नहीं किया था। भारती ने कहा था कि हम युद्ध की स्थिति में हैं और नुकसान युद्ध का एक हिस्सा है, लेकिन उन्होंने कोई भी विवरण देने से इनकार कर दिया। जनरल चौहान नुकसान की पुष्टि करने वाले पहले अधिकारी बन गए हैं।

इसे भी पढ़ें: China की सीक्रेंट एजेंसी को पहली बार देख हिली दुनिया, भारत ने लगाया चाणक्य वाला दिमाग

सीडीएस ने इस बात पर जोर दिया कि भारत ने उन नुकसानों से सबक सीखा है और संघर्ष के दौरान उन्हें लागू किया है। इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया था कि उनके देश ने संघर्ष की पहली रात को तीन फ्रांसीसी राफेल सहित छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया था।  

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका