दिल्ली में आपके पास कितने विधायक? भगवंत मान ने कांग्रेस पर किया पलटवार

By अंकित सिंह | Feb 11, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई में दरार के दावों पर कटाक्ष किया और पूछा कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के कितने विधायक हैं। उन्होंने पंजाब में कानून-व्यवस्था की आलोचना के लिए भी बाजवा की आलोचना की और कहा कि स्थिति अधिकांश राज्यों से बेहतर है। मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं प्रताप सिंह बाजवा से पूछूंगा कि दिल्ली में उनके कितने विधायक हैं। 

इसे भी पढ़ें: भगवंत मान ने बताया, केजरीवाल ने बुलाई क्यों AAP विधायकों की मीटिंग, पंजाब मॉडल का भरा दम

बाजवा ने कहा था कि इन विधायकों को एहसास हो गया है कि आप के साथ रहना लंबे समय में राजनीतिक रूप से फायदेमंद नहीं हो सकता। कांग्रेस नेता के दावों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा, ‘‘बाजवा यह बात कहते रहे हैं। उन्हें हमारे विधायकों की गिनती नहीं करनी चाहिए बल्कि यह देखना चाहिए कि दिल्ली में कांग्रेस के कितने विधायक हैं।’’ मान ने कहा कि आप नेता ‘‘बिना किसी लालच के समर्पित’’ नेता हैं। मुख्यमंत्री मान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के कपूरथला हाउस में पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक किए जाने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार के बाद हुई, जिससे इसकी पंजाब इकाई में अस्थिरता की अटकलें तेज हो गईं। 

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश