Paris में रिहाना से हुई मुलाकात ने कैसे बुरे दौर से उबरने में की थी Natalie Portman की मदद

By एकता | Jul 17, 2024

हॉलीवुड अभिनेत्री नताली पोर्टमैन इन दिनों अपनी आगामी सीरीज 'लेडी इन द लेक' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका प्रीमियर 19 जुलाई को एप्पल टीवी पर होने जा रहा है। अभिनेत्री अपनी सीरीज का प्रचार करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में वह हाल ही में जिमी फॉलन के शो 'द टुनाइट शो' में पहुंची थीं, जहाँ उन्होंने अपनी सीरीज का प्रचार किया और इसके साथ ही उन्होंने पेरिस में रिहाना के साथ अपनी मुलाकात के बारे में भी बात की। अभिनेत्री ने बताया कि रिहाना के साथ उनकी मुलाकात बिल्कुल वही थी, जो उन्हें उस समय चाहिए थी।

इसे भी पढ़ें: Conjuring Universe की आखिरी फिल्म अगले साल इस महीने में होगी रिलीज, फैंस खुश

द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन पर इस मुलाकात के बारे में बात करते हुए नताली ने कहा, यह मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव था। मुझे लगता है कि तलाक से गुज़र रही हर महिला को रिहाना से यह सुनने को मिलना चाहिए कि वह एक बुरी बि** है। यह बिल्कुल वही था जिसकी मुझे ज़रूरत थी।'

इसे भी पढ़ें: अब तक का सबसे बेहतरीन होगा Stranger Things का पांचवा सीजन, Netflix ने शेयर की Behind The Scenes वीडियो

नताली ने इस साल की शुरुआत में अपने निर्देशक-कोरियोग्राफर पति बेंजामिन मिलिपीड से तलाक लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंजामिन के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से नताली ने उन्हें तलाक दिया। दोनों लगभग 11 साल तक शादीशुदा थे। दोनों के दो बच्चे 12 वर्षीय बेटा और 7 वर्षीय बेटी हैं। नताली और बेंजामिन की मुलाकात ब्लैक स्वान के सेट पर हुई थी। जानकारी के लिए बता दें, इसी फिल्म में भूमिका निभाने के लिए नताली को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार मिला था।

प्रमुख खबरें

ISIS जैसे जिहादी समूहों में महिलाओं को मिली रणनीतिक और संगठनात्मक कमान, शोध में खुलासा

Pakistan के खिलाफ दबाव हावी न होने की दी थी सलाह, जीत के बाद बोले Shreyas Iyer

Mumbai Police ने Shivaji Park में बिना अनुमति प्रदर्शन पर CJP आयोजकों समेत 500 पर दर्ज की FIR

Iran संकट: Gulf में ऊर्जा ठिकानों की रक्षा में जुटी US सेना, Patriot का स्टॉक 1000 से कम