Vande Bharat Trains पर पथराव से Indian Railways को कितना हुआ नुकसान? रेल मंत्री ने संसद में बताया

By अंकित सिंह | Jul 26, 2023

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद को बताया कि 2019 से वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव से हुए नुकसान के कारण रेलवे को 55 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि ऐसी घटनाओं के जवाब में, पथराव में शामिल 151 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। किसी यात्री की जान जाने या किसी यात्री के सामान की चोरी या क्षति की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने विस्तार से बताया कि वर्ष 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 (जून तक) के दौरान, पथराव की घटनाओं में वंदे भारत ट्रेनों को हुए नुकसान के कारण भारतीय रेलवे को 55.60 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

पांच साल में सिग्नल फेल होने के 13 मामले

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इससे पहले राज्यसभा में कहा था कि रेलवे में विगत पांच साल में सिग्नल फेल होने के 13 मामले सामने आए हैं, लेकिन इंटरलॉकिंग सिग्नल प्रणाली में खराबी के कारण कोई घटना नहीं हुई। रेल मंत्री वैष्णव ने दो जून को ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना को लेकर विभिन्न सदस्यों के सवालों के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालासोर दुर्घटना में 295 यात्रियों की जान चली गई और 176 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा, ‘‘ सिग्नल सर्किट-ऑल्टरेशन में चूक के कारण और इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर के प्रतिस्थापन से संबंधित सिग्नलिंग कार्य के निष्पादन के दौरान पीछे से टक्कर हुई थी। इन खामियों के कारण ट्रेन संख्या 12841 को गलत सिग्नल दिया गया...।’’ 

प्रमुख खबरें

लोकतांत्रिक कार्यक्रमों से क्यों डरती है सरकार? Akhilesh Yadav बोले, विपक्ष की रैली रोकना तानाशाही

Thane Police ने डॉक्टरों से मारपीट मामले में Shiv Sena पार्षद Ramesh Mhatre समेत 5 पर चार्जशीट दाखिल की

जब ब्लॉक और नो-कॉन्टैक्ट भी काम न आए, तो खुद को उससे कैसे अलग करें?

Odisha CM Mohan Charan Majhi ने UAE में की बैठक, उद्योगपतियों को दिया निवेश का न्योता