पुराने किले के आसपास इन जगहों के बारे में कितना जानते हैं आप, दोस्त और परिवार संग बना सकते हैं घूमने का प्लान

By अनन्या मिश्रा | Mar 10, 2023

जैसा कि आप सभी जानते हैं हरियाणा का औद्योगिक केंद्र फरीदाबाद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फरीदाबाद में एक ऐसी जगह भी मौजूद है जो अपने 500 साल पुराने एतिहासिक किले के लिए भी फेमस है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए उस पुराने के किले के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज भी दिल्ली एनसीआर की शान को अपने आप में समेटे खड़ा है। आज तक शायद आपने पुराने किले को ही सबसे ज्यादा देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके आसपास कुछ ऐसी जगहें भी हैं जो देखने लायक हैं। आप अगली बार घूमने जाने के दौरान इन जगहों पर भी घूम सकते हैं।

अगर आप भी पुराने किले के आसपास घूमने का प्लान बना रहे हैं तो राष्ट्रीय जूलॉजिकल पार्क लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आता है। साल 1959 में इस उद्यान को लोगों के लिए खोला गया था। बता दें कि इस चिड़ियाघर में पक्षियों और जानवरों की 130 प्रजातियां मौजूद हैं। जिनमें से जिराफ, ज़ेबरा, चिम्पांजी और मोर जैसे प्रवासी पक्षी भी शामिल हैं। यहां पर संरक्षण कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। इन कार्यक्रमों को चिड़ियाघर द्वारा चलाया जाता है। पुराने किले में घूमने के बाद आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ राष्ट्रीय जूलॉजिकल पार्क घूमने आ सकते हैं।

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र

सेंटर भैरों रोड पर राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र स्थित है। यह साल 1992 में स्थापित किया गया था। यहां पर जाने के लिए संडे का दिन सबसे बढ़िया होता है। बता दें कि यह एक एजुकेशनल प्लेस है। अगर आपको भी विज्ञान में रुचि है तो आपके लिए यह जगह सबसे बेस्ट है। यहां पर आपको विभिन्न प्रदर्शनी हॉल भी स्थित है। छात्रों के बीच वैज्ञानिक ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए म्यूजियम को स्थापित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: मार्च के महीने में घूमने का बना रहे हैं प्लान, इन 8 जगहों के लिए सस्ता पड़ेगा फ्लाइट का टिकट

​लाल किला

जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि भारतीय इतिहास में लाल किले का अपना एक अलग इतिहास रहा है। साल 1639 में मुगल शासक शाहजहां ने इस किले का निर्माण करवाया था। आजादी के बाद पहली बार लाल किले से ही झंडा फहराया गया था। जिसके बाद से हर साल प्रधानमंत्री द्वारा यहां पर झंडा फहराया जाता है। लाल बलुआ पत्थर से निर्मित लाल किला अंदर और बाहर दोनों तरफ से बेहद खूबसूरत बना हुआ है। यहां पर भी आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं।

लोधी गार्डन 

दिल्ली के फेमस सिटी पार्क की लिस्ट में लोधी गार्डन का नाम शामिल है। 90 एकड़ में स्थित यह पार्क खान मार्केट और सफदरजंग के मकबरे के बीच स्थित है। इस परिसर में कई मकबरे बने हुए हैं। वहीं दिल्ली में रहने वाले लोग यहां पर मॉर्निंग वॉक के लिए भी आते हैं। आप भी बिना किसी संदेह के लोधी गार्डन विजिट कर सकते हैं।

इंडिया गेट 

अखिल भारतीय युद्ध स्मारक के रूप में इंडिया गेट का निर्माण किया गया था। यह इंडिया गेट करीब 70 हजार सैनिकों की याद में बनवाया गया था। इस स्मारक को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग यहां पर सुबह-शाम पहुंचते हैं। इस गेट की संरचना के अलावा अमर जवान ज्योति इस जगह का मुख्य आकर्षण है। साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में इस गेट को बनवाया गया था। इंडिया गेट में आपको देश की राजधानी दिल्ली के गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिलेगी। यहां पर आप भी शाम के समय घूमने के लिए आ सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

13 गलत PIN के बाद हमेशा के लिए लॉक होगा Samsung फोन, जानिए नया सिक्योरिटी सिस्टम

Delhi to Agra Travel Guide: मानसून की फुहारों के बीच ताजमहल और Baby Taj का दीदार, एक दिन की छुट्टी के लिए परफेक्ट One-Day Trip

Best Monsoon Car Accessories: मानसून में कार को चमकदार और सुरक्षित रखने के लिए खरीदें ये जरूरी गैजेट्स

Hockey World Cup: भारत-पाकिस्तान के बीच करो या मरो का मैच, सेमीफाइनल पर निगाहें!