12000Cr के चावल निर्यात पर संकट, सेब, खजूर और कीवी हो जाएंगे महंगे, Trump का 25 % टैरिफ भारत को कितना नुकसान पहुंचाएगा?

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2026

डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा नाम जिसे आज तक पूरी दुनिया ठीक से समझ नहीं पाई है। जब लगता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप अब थोड़ा सा संतुलित और सामान्य व्यवहार करेंगे तभी वह कुछ ऐसा बयान दे देते हैं या फैसला ले लेते हैं जो सबको चौंका कर रख देता है। कभी वह भारत के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए नजर आते हैं तो कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सबसे करीबी और भरोसेमंद दोस्त बताते हैं। कभी भारत पर 75% टेरिफ लगाने की बातें करते हैं तो कभी कहते हैं कि ट्रंप और मोदी की दोस्ती किसी राजनीतिक मजबूरी की नहीं बल्कि दिल से निभाई जाने वाली दोस्ती है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी भी समय भारत का दौरा कर सकते हैं और अगर ऐसा होता है तो यह दौरा भारत और अमेरिका के संबंधों की दिशा और दशा को दोनों तरीके से पूरी पलट कर रख देगा। इतना ही नहीं भारत में अमेरिका के नए राजदूत ने भी एक ऐसी घोषणा की है जिसे भारत के लिए बड़ी खुशखबरी माना जा रहा है।

चावल, सेब, कीवी, खजूर हो जाएंगे महंगे

ईरान पारंपरिक तौर पर भारतीय बासमती चावल के सबसे बड़े खरीदारों में शामिल रहा है। हर साल भारत से करीब 12 लाख टन बासमती ईरान को निर्यात किया जाता है और इनकी कीमत अनुमानित 12000 करोड़ रुपये के आस-पास है। भारत-ईरान ट्रेड डेटा देखने से पता चलता है कि ईरान से भारत में सेब, कीवी, खजूर के अलावा अन्य ड्राई फ्रूट्स बड़ी मात्रा में आते हैं। 

ईरान में विरोध प्रदर्शन

ईरान में पिछले कई हफ्तों से बड़े पैमाने पर अशांति फैली हुई है, जिसकी शुरुआत मुद्रा संकट और बिगड़ती आर्थिक स्थिति से हुई थी, लेकिन अब इसका निशाना सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व वाली इस्लामी सरकार के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। मौजूदा अशांति 1979 के बाद से इस्लामी गणराज्य की शासन प्रणाली के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। हालाँकि खामेनेई की सरकार ने पहले भी विरोध प्रदर्शनों का सामना किया है, लेकिन ये प्रदर्शन फैलते जा रहे हैं और सप्ताहांत में देश भर में लाखों लोग शामिल हुए। मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने प्रदर्शनों को कुचलने की कोशिश की है, जिसमें अब तक लगभग 600 लोग मारे गए हैं और 10,000 से अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं।

ट्रंप की चेतावनी

ट्रम्प ने खुले तौर पर प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है और तेहरान को प्रदर्शनों को हिंसक रूप से दबाने के खिलाफ चेतावनी दी है। पिछले हफ्ते फॉक्स न्यूज पर एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि अगर ईरान प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाना जारी रखता है तो अमेरिका ईरान को तगड़ा जवाब देगा। ट्रम्प ने पत्रकारों को बताया कि ईरानी नेतृत्व ने बातचीत के लिए संपर्क किया है और एक बैठक की व्यवस्था की जा रही है, हालांकि उन्होंने समय के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। फिर भी, उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन संभावित विकल्पों पर विचार कर रहा है और संकेत दिया कि वह ईरान के जवाब में सहयोगियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन