राधिका मदान ने कैसे तय किया टीवी से बॉलीवुड का सफर? खुद खोला अपना राज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2021

मुंबई। अभिनेत्री राधिका मदान ने कहा कि अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में विशाल भारद्वाज और वासन बाला जैसे निर्देशकों के साथ काम करने से उनकी नींव बहुत मजबूत हो गयी। लोकप्रिय धारावाहिक ‘‘मेरी आशिकी तुम से ही’’ से 2014 में टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मदान ने भारद्वाज की फिल्म ‘‘पटाखा’’ और बाला की ‘‘मर्द को दर्द नहीं होता’’ फिल्म में काम किया। उनका मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में वह एक बेहतर इंसान बनी हैं।

इसे भी पढ़ें: मॉडल मनोज पाटिल की आत्महत्या के प्रयास के बाद अभिनेता साहिल खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मदान अब ‘‘शिद्दत’’ फिल्म में दिखायी देंगी जिसमें उनके साथ डायना पेंटी, मोहित रैना और सन्नी कौशल जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। ‘‘अंग्रेजी मीडियम’’ के बाद मदान ने ‘‘शिद्दत’’ की शूटिंग की जो उनकी चौथी फिल्म है। फिल्म में मदान ने कर्तिका नाम की महिला का किरदार निभाया है लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि वह असल जिंदगी में कौशल के किरदार जग्गी जैसी ‘‘दयालु और उदार स्वभाव’’ वाली इंसान हैं। ‘‘शिद्दत’’ एक अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार