कोरोना से लड़ने के लिए कितना तैयार है भारत? यहां पढ़ें राज्य सरकारों की घोषणाएं और इंतजाम

By अंकित सिंह | Mar 24, 2020

पूरे विश्व के साथ-साथ भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस से लगभग 500 से ज्यादा लोग इस वक्त संक्रमित हैं जिनमें से 10 की मौत हो चुकी है। इसी को देखते हुए भारत के 30 राज्यों में लॉक डाउन कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी राज्य सरकारों ने भी लोगों से लॉक डाउन का पालन करने का आह्वान किया है। इस लॉक डाउन के दौरान दवाई की दुकान, किराना की दुकान, सब्जी, दूध और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। साथ ही साथ बिजली और पानी आपूर्ति, घरेलू गैस आपूर्ति सेवा, नगर निगम की साफ-सफाई और कचरा निपटान सेवाएं भी जारी रहेंगे। लोगों से लगातार घर में रहने की अपील की जा रही है साथ ही साथ एक सामाजिक दूरी बनाने का भी आह्वान किया जा रहा है। कोरोना वायरस को देखते हुए राज्य सरकारों ने भी कई घोषणाएं की हैं। तो सबसे पहले आपको यह बताते हैं कि राहत पैकेज में राज्य सरकारों ने क्या घोषणा की है।


राहत पैकेज


पश्चिम बंगाल 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि अगले 6 महीने तक राज्य में चावल और गेहूं मुफ्त में बांटे जाएंगे। दरअसल, अभी तक 7.5 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को ₹2 प्रति किलो के हिसाब से गेहूं और चावल दिए जाते थे लेकिन कोरोनावायरस के चलते सरकार ने ऐलान किया है कि अगले 6 महीने तक इसे मुफ्त में दिया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें: आखिर WHO ने क्यों कहा, भारत पर निर्भर है कोरोना का भविष्य?

बिहार 

बिहार में भी कोरोनावायरस का प्रकोप है। इसी को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मियों को 1 माह का प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है। यह राशि वेतन के अलग से दिया जाएगा। सरकार ने राशन कार्ड धारी परिवारों को 1 महीने का राशन मुफ्त में देने की घोषणा की है। इसके अलावा वृद्धजन पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन के तहत सभी को 3 महीने की पेंशन तत्काल अग्रिम तौर पर दी जाएगी। इसके अलावा 1 से लेकर 12वीं तक के छात्रों को 31 मार्च तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।


राजस्थान

राजस्थान सरकार ने भी कोरोनावायरस को लेकर अपनी तैयारियां की है। सरकार ने पेंशन धारियों को अधिक परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को अप्रैल और मई का पेंशन एक साथ दिया जाएगा। सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े एक करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त में गेहूं दिए जाने की भी घोषणा की है। शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट वेंडर, दिहाड़ी मजदूर और ऐसे जरूरतमंद परिवारों को 2 माह तक आवश्यक खाद्य सामग्री के पैकेट निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

इसे भी पढ़ें: Covid19: फीफा के इस अभियान से जुड़े मेस्सी और छेत्री

उत्तराखंड 

राज्य सरकार ने मजदूरों के खाते में ₹1000 डालने का फैसला किया है ताकि उन्हें किसी भी तरह से किसी भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े। साथ ही साथ खाद्यान्न और स्वास्थ्य की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर घर जाकर दवाइयां पहुंचाई जाएंगी।


केरल

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कोरोनावायरस की वजह से प्रभावित केरल की अर्थव्यवस्था के लिए 20,000 करोड़ रुपये के वित्ती पैकेज का ऐलान किया है। इस पैसे का इस्तेमाल हेल्थ पैकेज, कर्ज में सहायता, मुफ्त अनाज, सस्ता खाना और कर राहत जैसे कार्यों के लिए किया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर को किया आगाह

दिल्ली

केजरीवाल ने प्रदेशवासियों को मिलने वाले राशन को बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 72 लाख लोगों को राशन मिलता है। एक व्यक्ति को 4 किलो गेंहू, 1 किलो चावल और चीनी अलग से मिलती है। हम इस महीने के लिए इसका 50 फीसदी बढ़ा रहे हैं। मतलब साढ़े 7 किलो राशन एक व्यक्ति को दिया जाएगा और वो भी फ्री दिया जाएगा। 30 मार्च से ही हम लोग राशन देना शुरू करेंगे। बेघर लोगों का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि रात्रि शेल्टर होम में हम खाने की व्यवस्था कर रहे हैं। वहां पर बेघर लोग आकर खाना खा सकते है और कोई भी उनसे कोई सवाल नहीं पूछेगा। इसी के साथ केजरीवाल ने विधवाओं और बुजुर्गों को मिल रही पेंशन को दोगुना करने का ऐलान किया है। 


उत्तर प्रदेश 

कोरोना को देखते हुए उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भी कई ऐलान किए हैं। लोगों की मदद के लिए यूपी पुलिस की पीआरवी 112 के लगभग 3000 फोर-व्हीलर और 1500 टू-व्हीलर सुरक्षा के साथ-साथ आवश्यक सामग्री भी पहुंचाने का कार्य करेंगे। कोरोना के संक्रमण में आने वालों के मुफ़्त इलाज की व्यवस्था प्रदेश सरकार कर रही है। इसके अलावा हर ग्राम पंचायत, स्कूल, हॉस्पिटल तथा हर धार्मिक स्थल के बाहर बड़े-बड़े होर्डिंग्स, पोस्टर्स आदि चस्पा किए जा रहे हैं ताकि लोग सावधानी बरतें। दिहाड़ी मज़दूरी करने वालों को एक निश्चित धनराशि RTGS के माध्यम से भेजी जाएगी। 



चिकित्सकीय सुविधा


राजस्थान

  • एसएमएस अस्पताल जयपुर में 500 बेड की आइसोलेशन यूनिट है।
  • जरूरत पड़ने पर RTDC होटलों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • सीएम ने डीएम से कहा कि वे राज्य में isolation के लिए 1,00,000 लोगों का स्थान तैयार रखें।

पंजाब


  • राज्य में 2500 आइसोलेशन बेड तैयार हैं।
  • 300 वेंटिलेटर उपलब्ध।
  • स्टॉक और स्थिति की निगरानी करने के लिए मंत्रियों का समूह बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने 32 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को किया बंद

छत्तीसगढ़

  • 1500 मरीजों के लिए isolation beds तैयार।
  • COVID19 के रोगियों के इलाज के लिए 450 बिस्तरों वाला एक और अस्पताल।
  • ग्रामीण स्टेशन से आने वाले लोगों की पहचान कर रहे हैं और उन्हें गांव में प्रवेश करने से रोक रहे हैं जब तक कि उनका परीक्षण नहीं किया जाता है।

तेलंगाना

  • राज्य में छह परीक्षण केंद्र उपलब्ध हैं (उनमें से सभी सरकारी अस्पताल हैं।)
  • 15000 बेड मरीजों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं- निजी अस्पतालों और कॉलेजों से मदद मांगी जा रही है
  • एक शहर में कम से कम 3 अलग-अलग संगरोध केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना लॉकडाउन : इन टिप्स के जरिए घर में रखें अपनी हाइजीन का ख्याल

आंध्र प्रदेश

  • हर जिले में कोरोना के लिए विशेष रूप से 2 एम्बुलेंस।
  • हर विधानसभा क्षेत्र में 100 बेड की आइसोलेशन सुविधा।
  • हर जिला मुख्यालय में 200 बेड की अलग से सुविधा।
  • नमूनों के परीक्षण के लिए 4 प्रयोगशालाएं।

झारखंड

  • राज्य भर में सबसे अधिक राशन की होम डिलीवरी।
  • जिला अस्पताल और रिम्स में 200 आइसोलेटेड बेड स्थापित किए गए हैं।
  • सभी जिला अस्पताल में विशेष आइसोलेशन वार्ड हैं।
  • मजदूरों की मदद के लिए सभी शहरों में 300 से अधिक दाल भात केंद्र चालू हैं।

उत्तर प्रदेश

  • 1268 आइसोलेशन बेड निजी और सरकारी अस्पताल राज्य में उपलब्ध हैं।
  • 5 प्रयोगशालाएँ कोरोन वायरस के परीक्षण के लिए केन्द्रीय सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश में हैं।
  • स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 108 की 2200 एंबुलेंस हैं, 102 की 2270 एंबुलेंस तैयार हैं।
  • एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस 250 हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के चलते हरियाणा भी लॉकडाउन, नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

दिल्ली

  • कोरोनोवायरस मरीज़ों के लिए विभिन्न अस्पतालों में 768 बेड।
  • COVID-19 के मरीजों के उपचार के लिए दिल्ली सरकार के 550 अस्पतालों में सुविधा।
  • कोरोनोवायरस टेस्ट के लिए 6 अस्पताल कॉलेज नमूने।

गुजरात

  • कोरोना के लिए अलग से चार अस्पतालों को बनाया गया है। 
  • अहमदाबाद में एक 1,200 बेड के अस्पताल का विस्तार किया जाएगा।
  • दो अतिरिक्त प्रयोगशालाओं के साथ एक से अधिक परीक्षण प्रयोगशालाएं हैं। 

कर्नाटक

  • हर जिले में एक अस्पताल कोरोनोवायरस रोगियों के लिए है।
  • 1700 बेड का सार्वजनिक अस्पताल एक विशेष अस्पताल में परिवर्तित किया गया है।
  • सरकार ने कोरोना के मरीजों के लिए 1000 वेंटिलेटर का ऑर्डर दिया है।

इसे भी पढ़ें: IPL हो सकता है रद्द! BCCI और फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच कांफ्रेंस कॉल हुई स्थगित

पश्चिम बंगाल

  • हावड़ा में एक स्पोर्ट्स स्टेडियम को quarantine centre में परिवर्तित किया गया है।
  • 100 बिस्तरों वाले आइसोलेशन वार्ड सरकार द्वारा चलाए जा रहे है। 
  • RG KAR मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का आइसोलेशन वार्ड।

बिहार

  • पटना के IGIMS में 500 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार।
  • ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को लक्षणों वाले लोगों को पहचानने के लिए कहा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi बने भारतीय क्रिकेट के नए सुपरस्टार, Gautam Gambhir बोले- ये है भविष्य

T20 World Cup: USA के खिलाफ जब भारतीय टीम फंसी, Suryakumar Yadav बने संकटमोचन

14 साल के Vaibhav Suryavanshi का वर्ल्ड रिकॉर्ड, फिर क्यों दूर है Team India? जानें ICC का नियम

Galwan conflict के बीच चीन पर गुप्त परमाणु परीक्षण का आरोप, अमेरिका का बड़ा दावा