कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने 32 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को किया बंद

 india shutdown

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि तीन अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने अपने यहां के कुछ इलाकों में बंद लागू किया है जिसके दायरे में 58 जिले आ रहे हैं। एक केंद्र शासित प्रदेश ने अपने क्षेत्र में कुछ गतिविधियों पर रोक लगाई है।

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अब तक 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्ण लॉकडाउन (बंद) की घोषणा कर दी गई है। इसका मतलब है कि कुल 560 जिलों में लॉकडाउन है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि तीन अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने अपने यहां के कुछ इलाकों में बंद लागू किया है जिसके दायरे में 58 जिले आ रहे हैं। एक केंद्र शासित प्रदेश ने अपने क्षेत्र में कुछ गतिविधियों पर रोक लगाई है। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 2 नए मामले आए सामने, लॉकडाउन जारी 

सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी निर्देश के अनुपालन में कुल 32राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्ण बंद की घोषणा कर दी गई है। इसका मतलब है कि कुल 560 जिलों में लॉकडाउन है।’’ देश में कुल 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेश हैं।

इसे भी देखें : जानें कब ख़तम होगा कोरोना वायरस? जानें इससे बचने के ज्योतिषीय उपाय

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़