By अंकित सिंह | Nov 30, 2024
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रहे विचार-विमर्श के बीच, शिवसेना ने शनिवार को नए मंत्रिमंडल में पार्टी के लिए गृह मंत्रालय की आधिकारिक मांग की। उन्होंने इसे एकनाथ शिंदे की मांग बताते हुए कहा कि इस मांग में कुछ भी गलत नहीं है। महाराष्ट्र सरकार के गठन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस शुक्रवार सुबह मुंबई लौट आए। जिसके बाद कार्यवाहक सीएम अपने गांव सतारा के लिए रवाना हो गए।
शिरसाट की टिप्पणियाँ महायुति सहयोगियों, भाजपा, शिवसेना और राकांपा के बीच पैदा हुई दरार का संकेत देती हैं, जिन्होंने हाल ही में हुए महाराष्ट्र राज्य चुनावों में 288 विधानसभा सीटों में से 230 जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था। बीजेपी ने 132 सीटें जीतीं, उसके बाद उसकी सहयोगी शिवसेना (57) और एनसीपी (41) रहीं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सतारा में अपने पैतृक गांव दारे गए शिंदे नाराज हैं। सरकार गठन को लेकर हो रही चर्चा में पार्टी ने गृह विभाग की मांग की है।