Sundar Pichai Birthday: Sundar Pichai ने कैसे Google के CEO बन दुनिया में मनवाया लोहा, पढ़ें पूरी कहानी

By अनन्या मिश्रा | Jun 10, 2026

आज ही के दिन यानी की 10 जून को दिग्‍गज टेक्‍नोलॉजी कंपनी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुंदर पिचाई ने काबिलियत के दम पर खूब दौलत, शोहरत और नाम कमाया है। साल 2015 में सुंदर पिचाई आईटी कंपनी गूगल के सीईओ बने थे। वह पहले भारतीय मूल के नागरिक थे, जिनको गूगल में सबसे बड़ी जिम्मेदारी मिली है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सुंदर पिचाई के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

गूगल के सीईओ

साल 2004 में सुंदर पिचाई ने गूगल ज्वॉइन किया था। उन्होंने गूगल टूलबार और क्रोम को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुछ सालों में गूगल क्रोम दुनिया का सबसे पॉपुलर इंटरनेट ब्राउजर बन गया। साल 2014 में पिचाई को गूगल के सभी प्रोडक्ट और प्लेटफॉर्म से जुड़ी जरूरी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस दौरान पिचाई के पास लोकप्रिय प्रॉडक्ट्स जैसे गूगल टूलबार, गैजेट्स, गूगल पैक, क्रोम, डेस्कटॉप सर्च, गूगल गियर्स, फायरफॉक्स एक्सटेंशन आदि चार्ज रहा। फिर साल 2015 में उनको गूगल का सीईओ बनाया गया।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस