Ahmedabad Plane Crash: 18 सकेंड में कैसे हुए प्लेन के परखच्चे..हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2025

अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के पाँच मिनट बाद ही लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे इंजन में गड़बड़ी की वजह से विमान आसमान में लहराता हुआ नीचे की ओर आता नजर आता है। टेल का हिस्सा नीचे टकराया और एटीएफ धमाके के साथ जल पड़ता है। फिर जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हो जाता है। फिर देखते ही देखते पूरा इलाका आग और धुएं की चपेट में आ गया। बाद में विमान का मलबा भी देखने को मिला। बताया जा रहा हैकि प्लेन टेक ऑफ करता है। फ्लाइट रडार बता रहा है कि मात्र 625 फीट की ऊंचाई होती है। उसके बाद उसका डेटा लॉस हो जाता है। यानी की उसके बाद विमान से कोई डेटा एटीसी को नहीं मिलता है। यानी उसी वक्त विमान हादसे का शिकार हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash Updates: क्रैश हुए विमान में पूर्व CM विजय रूपाणी भी क्या थे सवार, सामने आई बड़ी जानकारी

एयर इंडिया का बयान सामने आया है। इसमें कहा गया है कि 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक विमान में सवार थे। विमान में कौन-कौन लोग सवार थे, इसे लेकर भी लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी इस फ्लाइट में सवार थे, लेकिन बाद में साफ हुआ कि वह इस फ्लाइट में मौजूद नहीं थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की।  

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal