सूजी में कीड़े पड़ गए? घबराएं नहीं, अपनाएं ये आसान उपाय

By मिताली जैन | Mar 30, 2025

सूजी का इस्तेमाल हम सभी अपने खाने में कई अलग-अलग तरीकों से करते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि आपने सूजी से कुछ टेस्टी पकाने का मन बनाया हो और तभी आपको उसमें कीड़े नजर आ जाएं तो यकीनन आपका सारा मूड खराब हो सकता है। सूजी में कीड़े लगना कोई नई बात नहीं है। ये छोटे-छोटे कीड़े अक्सर नमी या फिर सूजी को सही तरह से स्टोर ना करने की वजह से हो जाते हैं। लेकिन चिंता न करें। उन्हें हटाने और भविष्य में संक्रमण को रोकने के कई आसान और प्रभावी तरीके हैं।


धूप में सुखाना, फ्रीज करना और भूनना प्राकृतिक रूप से कीड़ों को मारने के कुछ सबसे अच्छे तरीके हैं। तेजपत्ता, लौंग या नीम के पत्तों जैसे नेचुरल रिपेलेंट्स के साथ एयरटाइट कंटेनर में सही तरह से स्टोर करना उन्हें दूर रखने में मदद कर सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप सूजी में कीड़ों की समस्या से मुक्ति पा सकते हैं-

इसे भी पढ़ें: Dark Spots On Skin: चेहरे पर नजर आने लगे हैं काले दाग-धब्बे, तो इन घरेलू उपायों से शीशे की तरह चमकेगी स्किन

सूरज की रोशनी में रखें

अगर सूजी में कीड़े हो गए हैं तो सूरज की रोशनी की मदद से आप बिना मेहनत के इनसे छुटकारा पा सकती हैं। बस आप सूजी को एक बड़ी प्लेट या साफ कपड़े पर फैलाएं। इसे कुछ घंटों के लिए सीधी धूप में रखें। गर्मी से कीड़े मर जाएंगे या भाग जाएंगे। साथ ही, यह तरीका नमी को भी हटाता है, जिससे सूजी में जल्द कीड़े होने की संभावना काफी कम हो जाती है।

  

एक दिन के लिए करें फ्रीज

अगर आपके पास सूजी को धूप में सुखाने का समय नहीं है, तो बस सूजी को एक एयरटाइट कंटेनर में रखें और इसे 24-48 घंटों के लिए फ्रीज करें। इससे ठंड से अंदर छिपे अंडे या कीड़े मर जाएंगे।


कुछ मिनट के लिए भूनें

यह एक ऐसा तरीका है, जो सूजी में कीड़े लगने से बचाता है। हमेशा सूजी को स्टोर करने से पहले उसे धीमी आंच पर कुछ मिनट के लिए सूखा भून लें। इससे नमी निकल जाती है और छोटे-छोटे कीट फैलने से पहले ही मर जाते हैं।


- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी