न्यूरोसाइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही छात्राओं के लिए हैं कई स्कॉलरशिप

By Buddy4Study India Foundation | Oct 11, 2018

मेधावी छात्राएं जो शैक्षिक सत्र 2018-19 में न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन के पहले या दूसरे वर्ष की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं उन्हें इस डिग्री प्रोग्राम के लिए आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से टाटा ट्रस्ट्स की तरफ से टाटा ट्रस्ट्स वुमन स्कॉलरशिप फॉर न्यूरोसाइंस 2018-19 के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए मैरिट के आधार पर छात्राओं का चयन साक्षात्कार के लिए किया जाएगा। 

मानदंड

इस स्कॉलरशिप के लिए मानदंड इस प्रकार हैं।

- आवेदक भारतीय छात्रा हो।

- न्यूरोलॉजी से पोस्ट ग्रेजुएशन के पहले या दूसरे वर्ष की शिक्षा प्राप्त कर रही हो।

- ग्रेजुएशन में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हों। 

 

लाभ/ईनाम

चयनित महिला छात्रा उम्मीदवारों की मास्टर्स डिग्री प्रोग्राम की ट्यूशन फीस व अन्य फीस यूनिवर्सिटी, संस्थान को अदा की जाएगी।

 

अन्य जानकारी

इस स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

1. प्रमाणित अंकसूचियाँ

2. अनुसन्धान दस्तावेज

3. शुल्क रसीद

4. कॉलेज से प्राप्त पत्र (नमूने के अनुसार)

5. बैंक का विवरण (कैंसिल चेक/ पासबुक)

 

अंतिम तिथि

05 नवंबर, 2018 तक आवेदन किया जा सकता है। 

 

आवेदन कैसे करें

इच्छुक छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

 

ऑनलाइन आवेदन हेतु महत्वपूर्ण लिंक

http://www.b4s.in/Prabhasakshi/TTW1

 

अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया फॉलो कर सकते हैं।

https://www.buddy4study.com/scholarship/tata-trusts-women-scholarship-for-neuroscience-2018

   

साभार: www.buddy4study.com

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana