By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2019
नयी दिल्ली। अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि देश में ऐतिहासिक मंदी है, लेकिन सरकार कब तक खबरों की सुर्खियों से काम चलाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार को अर्थव्यवस्था में मंदी को स्वीकार करना चाहिए।