By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 11, 2026
आजकल के बच्चे खाना खाने में सबसे ज्यादा आनाकानी करते हैं। घर का खाना तो इनको बोरिंग लगता है। ऐसे रोजाना बाहर का जंक फूड का सेवन भी अच्छा नहीं होता है। वैसे भी आजकल लोग फ्रोजन स्नैक्स को खाना काफी पसंद करते हैं। बच्चों की यह पहली पसंद बनती ही जा रही है और बड़े भी इसे चांव से खाते हैं।
सामग्री
-2 उबले हुए आलू
-4 ब्रेड स्लाइस
-4 चम्मच कॉर्न फ्लोर
-1 लाल मिर्च पाउडर
-आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
-1 चम्मच चाट मसाला
-स्वाद अनुसार नमक
-बारीक कटा हरा धनिया
-3 चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स और तलने के लिए तेल।
पोटैटो स्माइली स्नैक्स बनाने का सही तरीका
- जब आप पोटैटो स्माइली बनाए तो इस बात का ध्यान रखें कि आलू बहुत ज्यादा न उबालें की यह गीला हो जाए। इसके साथ ही जब आप इसे मिक्स करेंगी, तो कोई गांठ नहीं रहनी चाहिए। आलू तैयार होने के बाद आपको ब्रेड स्वाइस को पानी में डालकर गीला करना है। आपको ब्रेड के किनारे निकाल देने हैं, लेकिन आप इसे किनारे के साथ भी बनाती हैं, तो कोई दिक्कत नहीं होगी, बस कलर में हल्का फर्क आता है।
- यदि आप इसको बच्चों के लिए बना रही हैं, तो इसको ज्यादा तीखा न करें। यदि आपके पास कॉर्न फ्लोर नहीं है, तो आप चावल का आटा भी मिला सकती हैं। ऐसा करने से यह और भी ज्यादा क्रिस्पी हो जाएगा। आप चाहे तो इसको स्टोर करके रख सकती हैं, यदि आप फ्रिज में रखने का समय बचाना चाहती हैं, तो बेहतर होगा कि आप इसमें चावल का आटा मिला दें। इससे ब्रेड अच्छे से सेट हो जाएगा और स्माइली का आकार आसानी से बन जाएगा।
- जब यह मिश्रण तैयार हो जाए, तो आपको इसे बेलन की मदद से बेलकर एक बराबर मोटाई करनी है, जिससे यह कहीं से ज्यादा पतला या ज्यादा मोटा न लगे। अगर आप इसे किसी बड़े प्लेन में फैला सकती हैं, जिससे इसे बेलना काफी आसान हो सकता है।
- स्माइली का डिजाइन तैयार करने के लिए आप छोटे ढक्कन का इस्तेमाल करें। वहीं, आप आंखों के निशान के लिए स्ट्रॉ या पेंसिल का यूज कर सकते हैं। डिजाइन बनाने के बाद इसको प्लेट में अलग-अलग फैला कर रखें। ऐसा करने यह चिपकेंगे नहीं।
ये गलती न करें
आप इसको कुछ मिनटों तक डीप फ्राई या एयर फ्राई करके इसको पका सकते हैं। हालांकि इसको तेज आंच पर न पकाएं। ऐसा करने पर ऊपर से यह जल्दी लाल हो जाते हैं, लेकिन अंदर से कच्चा ही रह जाता है। जब आप इन्हें तेल से बाहर निकाले तो कुछ ही मिनटों में यह सॉफ्ट हो जाएंगे। इसलिए इसको जल्दी खा लें।