Homemade Eyebrow Growth Serum: घर पर बनाएं ये सीरम, तेजी से होगी आईब्रो हेयर ग्रोथ

By मिताली जैन | Jun 25, 2024

चेहरे की खूबसूरती में आईब्रो का अपना एक अहम् रोल होता है। लेकिन ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिनकी आईब्रो हेयर ग्रोथ काफी कम होती है। ऐसे में वे अपनी आईब्रो को घना और शेप में दिखाने के लिए अक्सर आईब्रो पेंसिल का सहारा लेते हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो खुद घर पर सीरम बनाकर भी आईब्रो हेयर की ग्रोथ को तेजी से बढ़ते हुए देख सकते हैं। चूंकि इन आईब्रो हेयर ग्रोथ सीरम को नेचुरल आइटम्स की मदद से बनाया जाता है, इसलिए ये बजट फ्रेंडली होने के साथ-साथ स्किन फ्रेंडली भी हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ होममेड आईब्रो सीरम के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप भी आईब्रो हेयर की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं-


जोजोबा ऑयल और टी ट्री ऑयल सीरम

आप जोजोबा ऑयल और टी ट्री ऑयल की मदद से आईब्रो सीरम बना सकते हैं।


आवश्यक सामग्री-

- 1 बड़ा चम्मच जोजोबा ऑयल

- 1-2 बूंद टी ट्री ऑयल

इसे भी पढ़ें: Summer Makeup Tips: समर सीजन में परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए फॉलो करें ये सिंपल टिप्स

इस्तेमाल का तरीका-

- एक छोटे कंटेनर में जोजोबा ऑयल और टी ट्री ऑयल को मिलाएं।

- इसे अच्छी तरह से मिलने तक हिलाएं।

- सोने से पहले इस मिश्रण को साफ मस्कारा वैंड या कॉटन स्वैब से अपनी आइब्रो पर लगाएं।

- इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें।


जैतून का तेल और शहद से बनाएं सीरम

जैतून का तेल और शहद भी एक बेहतरीन आईब्रो हेयर सीरम साबित हो सकता है। यह उसे जरूरी नरिशमेंट देता है।


आवश्यक सामग्री-

- 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल

- 1 छोटा चम्मच शहद


इस्तेमाल का तरीका-

- एक छोटे कंटेनर में जैतून का तेल और शहद को अच्छी तरह से मिलाएं।

- अब इस सीरम को अपनी आईब्रो पर लगाने के लिए एक साफ मस्कारा वैंड या कॉटन स्वैब का इस्तेमाल करें।

- इसे 30 मिनट से एक घंटे तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।


नारियल तेल और एलोवेरा जेल सीरम

अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आप नारियल तेल और एलोवेरा जेल की मदद से आईब्रो हेयर सीरम तैयार करें। 


आवश्यक सामग्री-

- 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल

- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल


इस्तेमाल का तरीका-

- नारियल तेल और एलोवेरा जेल को एक छोटे कंटेनर में मिलाएं।

- अब इसे अच्छी तरह मिलने तक हिलाएं।

- सोने से पहले एक साफ मस्कारा वैंड या कॉटन स्वैब से इस मिश्रण को अपनी आईब्रो पर लगाएं।

- इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें।


- मिताली जैन

All the updates here:

प्रमुख खबरें

पूर्व केंद्रीय मंत्री KP Unnikrishnan का निधन, VP Singh सरकार में संभाला था अहम मंत्रालय

Dhami सरकार के 4 साल: Haridwar में Double Engine की उपलब्धियां गिनाएंगे अमित शाह

ICC रैंकिंग में Smriti Mandhana का जलवा, वनडे की नंबर 1 बल्लेबाज बनीं

Up Anganwadi: UP में Sarkari Naukri चाहिए? आंगनवाड़ी में निकलीं बंपर भर्तियां, 12th Pass महिलाएं फौरन भरें Form