By मिताली जैन | Aug 17, 2025
अपने लिप्स की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए हम अक्सर मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अधिकतर प्रोडक्ट्स में केमिकल होते हैं, जो कई बार आपके लिप्स को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप घर पर ही लिप प्रोडक्ट तैयार करें। मसलन, रोजमर्रा में हम लिप टिंट का इस्तेमाल करती हैं, क्योंकि इससे होंठों पर एक हल्का सा कलर आता है जो हमारे लुक को खास बनाता है। हालांकि, इस लिप टिंट को आप अपनी किचन में मौजूद सामान की मदद से घर पर ही बना सकती हैं।
जी हां, घर पर लिप टिंट बनाना ना केवल बजट फ्रेंडली है, बल्कि किसी भी तरह का केमिकल ना होने की वजह से आपको अपने होंठों को लेकर भी परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप घर पर मौजूद सामान की मदद से लिप टिंट किस तरह बनाकर तैयार कर सकती हैं-
चुकंदर खाना तो हम सभी को पसंद होता है, लेकिन अब आप इससे लिप टिंट भी बना सकती हैं।
1 छोटा चुकंदर
आधा छोटा चम्मच नारियल तेल या घी
आधा छोटा चम्मच शहद
लिप टिंट बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और अच्छे से पीस लें।
बारीक कपड़े या छलनी से उसका रस छान लें।
अब इसमें नारियल तेल और शहद मिलाएं।
आप इसे छोटे डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें।
आप इसे 5-6 दिन तक आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।
इससे आपके होठों को गहरा गुलाबी-लाल रंग मिलेगा।
अगर आप ब्राउन न्यूड शेड चाहती हैं तो ऐसे में कॉफी का इस्तेमाल करें। रोजमर्रा के लिए यह लिप टिंट काफी अच्छा है।
1 छोटा चम्मच इंस्टेंट कॉफी पाउडर
1 छोटा चम्मच नारियल तेल
आधा छोटा चम्मच बी़वैक्स या घी
नारियल तेल और बी़वैक्स को गर्म करके पिघला लें।
अब इसमें कॉफी पाउडर मिलाएं।
ठंडा करके छोटे डिब्बे में भर लें।
इसे हर दिन इस्तेमाल किया जा सकता है।
इससे आपको हल्का ब्राउन-न्यूड रंग मिलता है।
- मिताली जैन