Karwa Chauth Recipe: करवा चौथ पर बनाएं मलाई लड्डू, पति करेंगे तारीफ

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 19, 2024

करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए होता है। इस दिन वह अपने पति की सलामती के लिए व्रत रखती है। करवा चौथ के व्रत पर पति-पत्नी एक दूसरे को स्पेशल फील कराने के लिए तरह-तरह के प्रयास करते हैं। पति महंगे तोहफे देकर बीवी को खुश करते हैं, वहीं इस खास अवसर पर पत्नी अपने पति के लिए स्पेशल पकवान बनाती है। इस करवा चौथ पर आप भी पति का मुंह मीठा कराने के लिए मलाई लड्डू बना सकते हैं। जानें इसे बनाने का तरीका।

- 100 ग्राम पनीर

- 100 ग्राम खोया

- 2 कप कन्डेन्स्ड मिल्क या मिल्कमेड

- 1/4 चम्मच इलायची पाउडर

कैसे बनाएं लड्डू

- सबसे पहले पनीर के टुकड़े-टुकड़े कर लें। फिर एक पैन में खोया पिघलाएं और इसके बाद पनीर डालें और अच्छे से मिलाएं।

- जब तक मिक्स चिकना न हो जाए तब तक मिक्स को मैश करें। 

- फिर इसमें कन्डेन्स्ड मिल्क डालें और अच्छे से मिलाएं। फिर पूरी तरह से गाढ़ा होने तक इसे मिक्स करें।

- इसके बाद आप इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं। 5 मिनट के लिए रखें रहने दें। फिर आप इसको छोटे आकार के लड्डू तैयार कर लें। अब मलाई लड्डू को कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें। इस पर आप कद्दूकस किए पिस्ता या सूखी गुलाब की पत्तियां से गर्निश कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Protest: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठा लिया ये बड़ा कदम

Haryana में 40000 बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गहराया संकट, Anil Vij ने दिए बातचीत के संकेत

Delhi में SIR के खिलाफ सड़क पर उतरे वाम दल, CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग, कई हिरासत में

ऐसा खतरा, बंद हो जाएंगी सारी वेबसाइट्स! PHP क्या है, जिसकी एक खामी से छाया इंटरनेट पर सबसे बड़ा खतरा