हर एक खाने में जान डाल देगा पहाड़ी नून', जानें हरा नमक बनाने की रेसिपी

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 09, 2025

अगर आप भी अपने भोजन में ताजा और स्वादिष्ट स्वाद जोड़ना चाहते हैं, तो इसमें कुछ पहाड़ी नून (हरा नमक) मिला सकते हैं। इस नमक में पुदीना, लहसुन और हरी मिर्च का स्वाद होता है, जो आपके सलाद, रायता, पराठा या दाल के स्वाद में जान डाल देगा। स्टोर से खरीदे गए नमक के विपरीत, इसे आसानी से बनाया जा सकता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। आइए आपको बताते हैं पहाड़ी नून बनाने का तरीका।

- ½ कप नमक (सेंधा नमक या साधारण नमक)

- ½ कप काला या लाल नमक

- 1 कप ताजी पुदीने की पत्तियां

- 1 चम्मच धनिये के बीज

- 2-3 हरी मिर्च

- 4-5 हरी लहसुन या कलियां

- 1 चम्मच जीरा

पहाड़ी नून बनाने का तरीका

- सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप नमक, एक कप ताजी पुदीना की पत्तियां, एक चम्मच धनिया के बीज, दो से तीन हरी मिर्च, लहसुन, एक चम्मच जीरा डालकर रख लें।

- अब इन्हें या तो मिक्सर में दरदरा पीस लें या क्रश कर लें।

 - अब इस मिश्रण को एक बड़े बर्तन में रखें और इसमें आधा कप सफेद नमक और आधा कप कम लाल नमक मिलाएं। 

- अब सभी सामग्री को हाथ या चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें। इससे इसका स्वाद और सुगंध बढ़ जाएगी।

- अब इसे अच्छे से सुखा लें। आप इसे धूप में या माइक्रोवेव में भी सुखा सकते हैं। अगर आप बारीक पाउडर बनाना चाहते हैं तो इसे मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें। आपका हरा नमक तैयार है।

प्रमुख खबरें

India-Mauritius Partnership: अगले 5 साल तक Indian Oil करेगा मॉरीशस की फ्यूल डिमांड पूरी

Bombay Karachi Halwa: घर पर बनाएं बाजार जैसा Bombay Karachi Halwa, जानें हलवाई जैसी Perfect Recipe के खास Secret Tips

BJP ने वंदे मातरम पर पास किया प्रस्ताव, सिर्फ़ दो पद गाने के कांग्रेस के फैसले की निंदा की

T20 Cricket ही भविष्य, लेकिन Test और ODI को बचाना जरूरी: Chaminda Vaas ने क्रिकेट बोर्ड्स को चेताया