कद्दू की मदद से बनाएं क्रिस्पी चिप्स, जानिए इसकी रेसिपी

By मिताली जैन | Nov 02, 2022

कद्दू एक ऐसी सब्जी है, जिसे अधिकतर लोग खाने से कतराते हैं। खासतौर से, बच्चे तो कद्दू का नाम सुनकर नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं। हालांकि, कद्दू का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना गया है। ऐसे में अगर आप कद्दू को एक अलग अंदाज में सर्व करना चाहते हैं तो कद्दू के क्रिस्पी चिप्स बनाए जा सकते हैं। इन्हें बनाना बेहद ही आसान है और यह आपके स्नैक्स टाइम में एक हेल्दी विकल्प साबित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कद्दू के क्रिस्पी चिप्स किस तरह तैयार किए जाएं-

- कद्दू

- 1 चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल

- आधा से एक चम्मच नमक

- आधा छोटा चम्मच दालचीनी

- आधा छोटा चम्मच जायफल

इसे भी पढ़ें: स्नैक्स में इस तरह बनाएं हरा-भरा कबाब, जानिए इसकी आसान विधि

कद्दू के चिप्स एयर फ्रायर में कैसे बनाएं

- सबसे पहले कद्दू को छोटे टुकड़ों में काट लें। 

- अब इसमें पर थोड़े से कुकिंग ऑयल से स्प्रे करें और 15-18 मिनट के लिए 400° फेरनहाइट पर एयर फ्राई करें। 

- अब इसे एयर फ्रायर से निकाल लें और कद्दू को हल्का ठंडा होने दें। 

- अब आप इसकी स्किन को छीलने के लिए अपनी उंगलियों या चिमटे का प्रयोग करें, जैसे आप केले को छीलते हैं। 

- अब आप टुकड़ों को वापस एयर फ्रायर बास्केट में रखें। 8 मिनट के लिए 375° फेरनहाइट पर एयर फ्राई करने के लिए सेट करें। 

- बीच में इसे टॉस करें।

- अब चिप्स को एयर फ्रायर से निकालें और नमक व अन्य मसालों के साथ सीजन करें।

इसे भी पढ़ें: संडे स्नैक्स में इस तरह बनाएं स्पाइसी चिली बाइट्स

कद्दू के चिप्स ओवन में कैसे बनाएं

- ओवन में कद्दू के चिप्स बनाने के लिए पहले उसे 400° फेरनहाइट पर प्रीहीट करें और पार्चमेंट पेपर के साथ एक बेकिंग शीट को लाइन करें।

- कद्दू को क्वार्टर में काट लें। इसके स्टेम और बीज को हटा दें।

- अब कद्दू के टुकड़ों को थोड़े से जैतून के तेल के साथ टॉस करें और पार्चमेंट पेपर पर रखें। 

- इसे करीबन 30-40 मिनट के लिए भूनें।

- ओवन से निकालें। कद्दू को हल्का ठंडा होने दें। इसे छीलने के लिए अपनी उंगलियों या चिमटे का प्रयोग करें।

- अब बड़े कद्दू के टुकड़ों को छोटे टुकड़ों में काट लें और एक बड़े कटोरे में डालें।

- साथ ही, जैतून का तेल, नमक, जायफल और दालचीनी के साथ टॉस करें।

- बेकिंग शीट पर वापस रखें और लगभग 10 मिनट तक क्रिस्पी होने तक बेक करें।

- इसे बीच में पलटना ना भूलें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Jamia Millia Islamia के पास प्रदर्शन के दौरान Congress MP Imran Masood समेत 10 हिरासत में

Kolkata के चोरबागान पंडाल की Durga Idol का 24 अक्टूबर को होगा विसर्जन, SIT ने दी मंजूरी

13-14 वर्ष की बच्चियों के मां बनने पर Governor Anandiben Patel ने जताई चिंता

Gujarat में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS अफसरों के तबादले