खाने के स्वाद को दोगुना कर देंगी लहसुन की चटपटी चाटनी, रोटी-पराठें जमकर खाएंगे, नोट करें रेसिपी

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 16, 2025

कई बार होता है कि रोजाना दाल-रोटी और सब्जी-पराठें खाकर हम सभी बोर हो जाते हैं। जिससे लगता है कि कुछ नया स्वाद ट्राई करना चाहिए। जब खाना बोर लगने लगता है तो भूख भी कम हो जाती है। फिर चटपटा खाने को जरुर मिस किया जाता है। यदि आप अपने बोरिंग खाने में जान डालना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। केवल 5 मिनट में लहसुन की चटपटी चटनी खाकर अपने खाने को स्वादिष्ट बना सकते हैं। आइए आपको लहसुन की चटनी की रेसिपी बताते हैं।

- 10-12 लहसुन की कलियां

- 5-6 लाल मिर्च

- आधा चम्मच जीरा

- आधा चम्मच अमचूर पाउडर

- नमक स्वादानुसार

- 2 चम्मच सरसों का तेल

लहसुन की चटनी बनाने की विधि

- लहसुन की चटनी बनाने सबसे पहले आप सूखा लाल मिर्च को गर्म पानी में 10-15 मिनट तक भिगो दें जिससे ये नरम हो जाएं।

- एक मिक्सी का जार लें उसमें भीगी हुई मिर्च, छिले हुए लहसुन, जीरा, अमचूर पाउडर और नमक डालें।

- इसमें थोड़ा सा पानी डालें और अच्छे से पीस लें। ध्यान रहे कि चटनी ज्यादा पतली न रहे, इसे थोड़ा गाढ़ा ही रखें।

- इसके बाद छोटा पैन या कड़ाही लें। उसमें सरसों का तेल गर्म जरुर करें।

- तेल गर्म होने के बाद, उसी में पीसी हुई चटनी डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें।

- जब चटनी तेल छोड़ने लगे, गैस को बंद कर दें।

प्रमुख खबरें

Rajinikanth Dharman 173rd Film First Look | डेडली डॉक्टर के अवतार में दिखे रजनीकांत, कमल हासन ने रिलीज किया खूनी पोस्टर!

खराब Lifestyle ने बिगाड़ा Digestion? ये 2 योगासन हैं रामबाण, 10 मिनट में पाएं Good Health

Qatar धमाके में 12 भारतीय की मौत, अमीर ने तुरंत PM मोदी को फोन मिलाया

Mirzapur: The Movie Poster Release | बड़े पर्दे पर लौटेगा कालीन भैया का राज! मिर्ज़ापुर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़, खून-खराबे और सत्ता की जंग का इशारा