बची हुई खिचड़ी को खाने का नहीं है मन तो इससे बनाएं से सुपर टेस्टी पैनकेक

By मिताली जैन | Sep 14, 2025

खिचड़ी खाने का असली मजा उसे गरमा-गरम खाने में ही है। लेकिन जब घर में खिचड़ी बच जाए तो शायद ही उसे कोई अगले दिन खाना पसंद करता हो। अगर आपने रात में खिचड़ी बनाई और वो बच गई, तो हर कोई उसे अगले दिन देखकर टेढ़े-मेढ़े मुंह बनाना शुरू कर देता है। अमूमन इस स्थिति में हम सभी उस बची हुई खिचड़ी को बाहर फेंक देना पसंद करते हैं। हो सकता है कि आपको भी अगले दिन वही बची हुई खिचड़ी खाना काफी बोरिंग लगता हो, लेकिन अब अगर आप चाहें तो इस खिचड़ी की मदद से एकदम टेस्टी पैनकेक बनाकर तैयार कर सकती हैं। 

खिचड़ी से पैनकेक बनाना यकीनन एक बेहतरीन आइडिया है। इस तरह आप नाश्ते में एक बेहतरीन डिश तैयार कर पाएंगी और साथ ही साथ यह घर से हर सदस्य को काफी पसंद भी आएगी। इसे आप ना केवल नाश्ते में खा सकते हो, बल्कि बच्चों के टिफ़िन में भी पैक किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको रात की बची हुई खिचड़ी से पैनकेक बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

इसे भी पढ़ें: Turai Chutney Recipe: तोरई से बनी चटनी का ऐसा स्वाद कि पहचान नहीं पाएंगे आप, हर कोई पूछेगा सीक्रेट रेसिपी

बची हुई खिचड़ी से पैनकेक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

एक कप बची हुई खिचड़ी  

दो-तीन बड़े चम्मच बेसन (बाइंडिंग के लिए)

एक बड़ा चम्मच सूजी  

बारीक कटा एक छोटा प्याज  

बारीक कटी एक हरी मिर्च  

दो बड़े चम्मच कटा हुआ हरा धनिया 

आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर

आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर  

स्वादानुसार नमक  

दो-तीन बड़े चम्मच पानी 

घी  

बची हुई खिचड़ी से पैनकेक कैसे बनाएं-

सबसे पहले बची हुई खिचड़ी को एक बाउल में डालें और अच्छी तरह मैश कर लें।

अब इसमें बेसन और सूजी डालकर मिक्स करें।  

अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया और सारे मसाले डालकर अच्छे से मिला लें, ताकि पैनकेक का बैटर बन जाए। 

अगर आपको बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी डालें, ताकि आसानी से फैलाया जा सके।

अब एक नॉन-स्टिक तवे पर हल्का तेल या घी गरम करें। 

एक करछुल घोल डालकर गोलाकार फैलाएं।  

इसे मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।

आप गरमा-गरम पैनकेक को दही, हरी चटनी या टमाटर केचप के साथ खाएं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

दुनिया में मचने जा रहा भूचाल! ईरानी सुसाइड बोट ने अमेरिकी टैंकर को उड़ाया, एक भारतीय नाविक की मौत | VIDEO

Donald Trump का महा-इंतकाम! Oman के सलालाह पोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमला, तेल के समंदर में लगी आग, अब अमेरिका करेगा हिसाब

West Asia Conflict | कतर में फंसे 500 से अधिक भारतीयों की वतन वापसी, दूतावास ने जारी की खतरनाक मलबे से बचने की चेतावनी

Andhra Pradesh Milk Tragedy | सफेद जहर का तांडव, रसोई तक पहुँचा मौत का दूध, 12 लोगों की मौत