क्रिसमस पार्टी को शानदार बनाने के लिए बनाएं टूटी-फ्रूटी केक, बच्चों से लेकर बड़े भी बार-बार खाएंगे

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 18, 2024

 क्रिसमस का त्योहार वैसे तो ईसाई घर्म का फेस्टिवल है। लेकिन इसे भारत में काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। वैसे 25 दिसंबर को साल सबसे बड़ा दिन माना जाता है। दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन चर्च को काफी खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। अगर आप भी अपने घर पर क्रिसमस सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो आप अपने घर पर टूटी-फ्रूटी केक बना सकते हैं। आइए आपको टूटी-फ्रूटी का केक बनाने की विधि बताते हैं।

- एक कप दही

- डेढ कप चीनी

- आधा कप ग्राम तेल

- एक कप मैदा

- एक चम्मच वेनिला अर्क

- एक चम्मच बेकिंग सोडा

- एक चम्मच बेकिंग पाउडर

- आधा कप पानी

- आधा कप टूटी फ्रूटी

टूटी-फ्रूटी केक कैसे बनाएं

- इसके लिए एक बड़े बर्तन में दही, शक्कर, तेल और वेनिला अर्क लें। अब आप इसको व्हिस्क कर लें और अच्छे से मिला लीजिए। फिर मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को छलनी से छान कर इसमें मिलाएं। 

- इसको अच्छे से मिक्स कर लें, ध्यान रहे कि इसे एक ही तरफ से मिक्स करें। आप इस मिक्स को ज्यादा न मिलाएं क्योंकि बहुत ज्यादा मिक्सिंग से केक का टेक्सचर खराब हो सकता है। 

- अब आप इसमें पानमी डालें और अच्छी तरह से गाढ़ा बैटर तैयार करें। फिर इसमें टूटी-फ्रूटी मिक्स करें।

- इसके बाद आप केक मोल्ड को तेल से चिकना करें और ट्रे के नीचे बटर पेपर लगा लें। 

- अब आप इसमें बैटर डालें और फिर दो बार ट्रे को थपथपाएं। अब केक ट्रे को प्रीहीटेड ओवन में रखें। इसे 180 डिग्री सेल्सियस पर 30-40 मिनट तक बेक करें।

- अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो आप कड़ाई का इस्तेमाल करके केक बना सकते हैं। केक पका गया है या नहीं, इसे चेक करने के लिए टूथपिक का इस्तेमाल करें। अगर केक से टूथपिक साफ बाहर आए तो समझ लें कि यह पक गया है। जब केक ठंडा हो जाए तो इसे प्लेट में सजा लें।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया