Valentines Day 2025: वैलेंटाइन वीक को यादगार मनाने के लिए, घर पर बनाएं चॉकलेट कप केक, रिश्तों में घुलेगी मिठास

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 03, 2025

फरवरी का महीना प्यार का महीना कहा जाता है। क्योंकि फरवरी में वैलेंटाइन डे आता है। वैलेंटाइन वीक से ही लव बर्ड्स अपनी-अपनी तरह से हफ्ते भर चलने वाली परीक्षा को पास करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। प्यार के इस खास पर्व पर अपने रिश्ते में मिठास का प्यार डलना चाहते हैं, तो आप घर पर चॉकलेट कप केक जरुर बनाएं। इसे बनाना काफी आसान है, जो इसको एक बार खाएगा, इसको बार-बार खाना पसंद करेगा। आइए आपको वैलेंटाइन स्पेशल टेस्टी चॉकलेट कप केक की रेसिपी बताते हैं।

चॉकलेट कप केक बनाने के लिए सामग्री

- 1/2 कटोरी कंडेन्स्ड मिल्क

- 2 चम्मच चीनी का बूरा

- 1/4 चम्मच चीनी पाउडर

- 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा

- 1/2 चम्मच वनिला एसेंस

- 1 चम्मच कोको पाउडर

- 1/4 कटोरी रिफाइंड ऑयल

- 1 कटोरी मैदा

- 1/2 गिलास दूध

- 1 चम्मच आइसिंग शुगर सिरप

- 1 चम्मच स्प्रिंकल्स

चॉकलेट कप केक बनाने की विधि

सबसे पहले आप एक बर्तन में कंडेन्स्ड मिल्क डालकार उसमें चीनी का बूरा, बेकिंग सोडा, वनिला एसेंस और कोको पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर आप इसमें रिफाइंड ऑयल, मैजा और दूध डालकर अच्छे से सभी चीजों को मिला लें। अब कप केक के तैयार बैटर को मफिन मोल्ड में डालकर 200 डिग्री सेंटीग्रेड पर 18 से 20 मिनट तक बेक करें। फिर आप कटर से मफिन को काटकर ऊपर से आइसिंग शुगर और स्प्रिंकल्स से सजा लें और आपका स्वादिष्ट वैलेंटाइन स्पेशल चॉकलेट कप केक तैयार है।

प्रमुख खबरें

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की