By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 27, 2026
हर महीने महिलाओं को पीरियड्स आना एक बायोलॉजिकल प्रोसेस है। पीरियड्स के दौरान काफी लड़कियों को बहुत तेज दर्द से गुजरना पड़ता है। इतना ही नहीं, उन्हें इस समय रोजमर्रा के कामों करने में काफी दिक्कत होती है और उनकी पूरी रुटीन प्रभावित रहती है।
यदि आपको पीरियड्स के दिनों में तेज दर्द होता है, तो आप पीरियड की डेट से एक हफ्ते पहले से एक्सपर्ट के बताए कुछ कामों को अपने दिनचर्या में फॉलो करें।
भीगी हुई अंजीर और खजूर खाएं
- पीरियड आने से पहले एक हफ्ते पहले ही आप रोजाना 1 खाली पेट एक भीगी हुई अंजीर और 1 खजूर खाएं।
- इसके बाद आप कुछ नट्स और सीड्स का सेवन भी कर सकती हैं।
- ऐसा करने से शरीर को आयरन, मैग्नीशियम और जरुरी मिनरल्स मिलते हैं।
- बता दें कि, ये दोनों चीजें हमारे शरीर को पोषण प्रदान करती है और हेल्दी पीरियड्स के लिए तैयार करती हैं।
रोज 1 फल खाएं
- आप रोजना एक फल का सेवन जरुर करें, इससे आपके शरीर को ताकत मिलेगी।
- इसलिए रोजाना आप अनार, सेब, नाशपाती, एवाकाडो और शकरकंद खा सकती हैं।
- इससे शरीर को कई सारे विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और पोटेशियम मिलते हैं।
- ये हार्मोन्स को बैलेंस करने और पीएमएस के लक्षणों को कम करने में सहायक होता है।
सत्तू वाली छाछ पिएं
- पीरियड्स की डेट से 1 हफ्ते पहले से सत्तू वाली छाछ पिएं।
- इसके लिए 1 हिस्सा दही, 6 हिस्से पानी और 2 चम्मच सत्तू को मिलाएं।
- इसमें जीरा, धनिया और पुदीना पाउडर मिलाएं।
- यह छाछ शरीर को एनर्जी प्रदान करती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है।
- यह दर्द को भी कम करने में मदद करता है।
चिया और सब्जा सीड्स का पानी पिएं
- इसके लिए आप आधा चम्मच चिया और आधा टीस्पून सब्जा सीड्स लें।
- फिर करीब आधे गिलास पानी में भिगो दें।
- इसको आप शाम के समय पिएं।
- यह आपके बाउल मूवमेंट में काफी सुधार करता है और शरीर को ठंडक पहुंचता है।
- वैसे यह शरीर को हाइड्रेट भी करता है।
- बता दें कि, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और फाइबर होता है, जो पीरियड हेल्थ में काफी सुधार लाता है।