पहले लिखी How to Kill Your Husband किताब, फिर उसी से टिप्स लेकर की पति की हत्या, दोषी करार

By निधि अविनाश | May 28, 2022

एक लेखिका पहले किताब लिखती है जिसका टाइटल है ‘पति को कैसे मारें’, फिर अपने ही पति का कत्ल कर देती है। जी हां, अमेरिका में एक रोमांस नॉवेल लेखिका ने अपने ही पति का कत्ल  कर दिया है। कोर्ट ने आरोपी पत्नी को हत्या का दोषी करार पाया है। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा किया गया है कि लेखिका ने 10 करोड़ रुपए बीमा पाने के लालच में अपने ही पति की हत्या कर दी। यह हत्या साल 2018 में की गई थी। पत्नी ने अपने पति के सीने और पीठ पर गोली चलाई थी। खबरों के मुताबिक, अमेरिका के न्यूयॉर्क शरह की रहने वाली लेखिका नैंसी अपने पति डेनियल के साथ रहती थी। पति के साथ विवाद हुआ तो शेफ पति की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी ने सबूत मिटाने की कोशिश की लेकिन सीसीटीवी फूटेज में महिला की सारी करतूत कैद हो गई जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी पत्नी को दोषी ठहराया है। 

लेखिका नैंसी की उम्र 71 साल है और वह एक रोमांस नोवेल राइटर हैं। महिला लेखिका ने पति के ऊपर लिखी किताब में नापंसद पति से पीछा छुड़ाने के टिप्स दिए थे।इसके अलावा पति की हत्या के लिए हथियार से लेकर तरीके तक की डीटेल दी गई है। अमेरिकी महिलाओं में उनकी किताबें पसंद की जाती थी।पुलिस के मुताबिक नैंसी ने अपने नॉवेल के रिसर्च के लिए एक बंदूक भी खरीदी थी और इसी हथियार से उसने अपने पति की हत्या की थी। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका में राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग को लेकर 50वें दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी

क्यों किया ऐसा गुनाह

पुलिस की जांट से पता चला कि नैंसी पैंसों की तंगी से गुजर रही थी और इसके लिए उसका अपने पति के साथ विवाद होने लगा। इसी वजह से महिला ने पति की हत्या कर 10 करोड़ रुपए की बीमा रकम हासिल करने की साजिश रची।  

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का