By मिताली जैन | Feb 15, 2023
बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक्स हमेशा ही चर्चा का विषय बनते हैं और अमूमन महिलाएं उनके लुक्स को कॉपी करने की इच्छा रखती हैं। फिर चाहे बात इंडियन वियर की हो या फिर वेस्टर्न वियर की। वे हर स्टाइल को बेहद ही खूबसूरती के साथ कैरी करती हैं। इतना ही नहीं, अपने हॉलिडे में अक्सर ये बॉलीवुड एक्ट्रेस बीच लुक में मोनोकिनी पहने हुए नजर आती हैं। उनके मोनोकिनी लुक भी इतने स्टनिंग होते हैं कि देखने वाला बस देखता ही रह जाए।
अगर आप भी अपने बीच हॉलिडे में मोनाकिनी पहनने का मन बना रही हैं तो ऐसे में आप इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के मोनोकिनी लुक्स को देखें और उससे इंस्पायर्ड हो सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के कुछ बेहतरीन मोनोकिनी लुक्स के बारे में बता रहे हैं-
जान्हवी कपूर
सारा अली खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की फैट टू फिट की जर्नी बेहद ही इंस्पायरिंग रही है। वे अपनी एक्टिंग, चुलबुलेपन के साथ-साथ टोन्ड फिगर के लिए भी जानी जाती है। इस टू पीस मोनोकिनी में उनकी बॉडी बेहद ही टोन्ड नजर आ रही है। उन्होंने मल्टीकलर टाई-डाई मोनोकिनी को स्टाइल करने का ऑप्शन चुना, जो यकीनन उनके लुक को बेहद खास बना रहा है।
हिना खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान का यह ग्रीन कलर मोनोकिनी बेहद ही स्टाइलिश है। अगर आप एक स्टाइलिश तरीके से अपने हॉलिडे को एन्जॉय करना चाहती हैं तो ऐसे में हिना खान के इस लुक को रिक्रिएट करें। हिना खान के अपने इस ग्रीन मोनोकिनी के साथ प्रिंटेड श्रग को भी स्टाइल किया। मोनोकिनी में टाई-अप डिटेल होने के कारण उनके आउटफिट में माइक्रो प्लीट्स भी नजर आ रही हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने सनग्लासेस और ओपन हेयर लुक कैरी किया है।
सामंथा रुथ प्रभु
बॉलीवुड और साउथ इंडिया की एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सामंथा रुथ प्रभु अक्सर इंडियन व वेस्टर्न आउटफिट में नजर आती हैं। लेकिन उनका यह ब्लू मोनोकिनी लुक बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। इसमें पीले, लाल और हरे रंग के टिंट के साथ प्रिंट्स इसकी खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ा रहे हैं।
- मिताली जैन