Chia Seeds For Glowing Skin: चिया सीड्स से दमकने लगेगी त्वचा, जानें कैसे करें इसे इस्तेमाल

By मिताली जैन | May 26, 2024

चिया सीड्स के हेल्थ बेनिफिट्स किसी से छिपे नहीं हैं। यह ना केवल आपकी सेहत के लिए अच्छा है, बल्कि इसे स्किन के लिए भी उतना ही लाभकारी माना जाता है। चिया सीड्स स्किन को हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही, चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड रेडनेस को कम करने और स्किन को शांत करने में मदद कर सकते हैं। चूंकि, चिया सीड्स एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, इसलिए वे स्किन को अधिक लंबे समय तक यूथफुल बनाए रखते हैं। इससे स्किन रिजुविनेट होती है और उसकी रंगत भी बेहतर होती है। चिया सीड्स स्किन के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। आप इसे कई अलग-अलग तरीकों से अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप चिया सीड्स से अपनी स्किन को पैम्पर किस तरह कर सकते हैं-

चिया सीड्स को बतौर फेस मास्क अपनी स्किन पर लगाना अच्छा विचार है। इसे इस्तेमाल करने के लिए चिया सीड्स को रात भर पानी में भिगोएं। अगली सुबह इसकी जेल जैसी कंसिस्टेंसी हो जाएगी। अब इसे समान मात्रा में शहद या दही के साथ मिक्स करें और इसे फेस मास्क की तरह इस्तेमाल करें। आप चाहें तो भीगे हुए चिया सीड्स को मसले हुए केले या मसले हुए एवोकाडो के साथ भी मिक्स कर सकते हैं। यह आपकी स्किन को टाइटन करेगा।

इसे भी पढ़ें: Fashion Trend: शादी के बाद ससुराल में पहनें ऐसे डिजाइन वाले सूट, देखने वाले भी करेंगे आपकी तारीफ

चिया सीड्स से बनाएं फेस स्क्रब

चिया सीड्स एक माइल्ड एक्सफोलिएंट की तरह भी काम करता है। ऐसे में चिया सीड्स की मदद से फेस स्क्रब बनाना भी अच्छा विचार है। इसके लिए आप चिया सीड्स को पीस लें। अब इसमें नारियल तेल में मिक्स करें। अब आप इसे बतौर फेस स्क्रब अपनी स्किन पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में बेहद हल्के हाथों से मसाज करें।

चिया सीड्स से बनाएं आई मास्क

चिया सीड्स एक बेहतरीन आई मास्क भी साबित हो सकता है। इसके लिए आप चिया सीड्स को खीरे के रस के साथ मिलाकर कुछ समय के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब आप इसे कॉटन आई पैड पर लगाएं और आंखों पर आई मास्क की तरह लगाएं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

वित्तीय सुधारों को गति देने के लिए FSDC की बैठक, साइबर सुरक्षा रणनीति पर मंथन

उत्तराखंड में BJP और Congress ने तेज की चुनावी तैयारी, बैठकों और न्याय यात्रा से साधा संपर्क

Neeraj Chopra सोनीपत में UBS Athletics Kids Cup फाइनल में 350 बच्चों से मिलेंगे

Shivraj Singh Chouhan ने NMMS App का उन्नत वर्जन किया लॉन्च