टी20 विश्व कप मुकाबलों को मुफ्त में देखने के लिए करें यह काम, 24 तारीख को होगा भारत और PAK के बीच महामुकाबला

By अनुराग गुप्ता | Oct 22, 2021

दुबई। आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। हालांकि सुपर-12 मुकाबलों की शुरुआत 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ होगी। ऐसे में कई लोग ऐसे हैं जिनके पास टेलीविजन नहीं है। ऐसे वो इन मुकाबलों को मोबाइल फोन पर कैसे देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस बार टी20 विश्व कप का आयोजन यूएई में हो रहा है। 

आप सभी लोगों के पास मोबाइल फोन तो होंगे ही और आप इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल रिचॉर्ज तो करवाते ही होंगे। ऐसे में आप नीचे दिए गए रिचार्ज के विकल्पों को चुन सकते हैं। जिसके साथ आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार के एक साल के लिए सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल जाएगा और आप टी20 विश्व कप मुकाबलों को आनंद अपने मोबाइल फोन पर ही ले सकेंगे।

Jio यूजर्स के लिए यह रहे प्लान:

499 रुपए के रिचार्ज में डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ 3जीबी डेटा प्रत्येक दिन + 6GB अतिरिक्त डेटा, मुफ्त वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस और Jio ऐप्स के लिए एक्सेस शामिल हैं। इसकी वैधता 28 होती है। 

666 रुपए के रिचॉर्ज का विकल्प भी आप चुन सकते हैं। इसमें आपको 56 दिन की वैधता मिलेगी। इसके साथ ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन, प्रत्येक दिन 2जीबी डेटा , मुफ्त वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस और Jio ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: विश्व कप मुकाबलों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रही कांटे की टक्कर, कभी भी पलट जाती है बाजी 

888पए के रिचॉर्ज के विकल्प में आपको 84 की वैधता मिलेगी। इसके साथ ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन, प्रत्येक दिन 2जीबी डेटा + 5जीबी अतिरिक्त डेटा, मुफ्त वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस और Jio ऐप्स का एक्सेस मिलेगा।

Airtel यूजर्स के लिए यह रहे प्लान:

एयरटेल के यूजर्स 499 रुपए और 699 रुपए के रिचार्ज का विकल्प चुन सकते हैं। 499 रुपए के रिचार्ज में हर दिन 3जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा। रिचार्ज की वैधता 28 दिनों की रहेगी। वहीं 699 के रिचार्ज में 56 दिन की वैधता मिलती है। रोजाना 2जीबी डेटा मिलेगा।  

इसे भी पढ़ें: टी20 विश्व कप के बाद कौन होगा भारतीय टीम का कप्तान ? क्या रोहित शर्मा करेंगे अगुवाई ? राहुल को भी मिल सकती है अहम जिम्मेदारी 

VI यूजर्स के लिए यह रहे प्लान:

वोडाफोन आईडिया के यूजर्स 501, 601, 701, 901 और 2595 रुपए का रिचार्ज करा सकते हैं। इसमें उन्होंने डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

ISRO ने GSLV रॉकेट से NVS-03 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा, NavIC को मिलेगी मजबूती

Delhi Weather: बारिश से लुढ़का पारा, 75 साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज

Foreign Secretary Vikram Misri ने कहा, कुछ देश आतंकवाद को नीति के साधन के तौर पर साध रहे