Blood Purifier: Healthy Life के लिए क्यों जरूरी है Blood Purification, एक्सपर्ट्स से जानें ये सबसे असरदार Natural उपाय

By अनन्या मिश्रा | Feb 27, 2026

शरीर को हेल्दी रखने के लिए सभी अंगों का ठीक तरह से काम करते रहना जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि शरीर का हर अंग को पर्याप्त मात्रा में शुद्ध रक्त मिलता रहे। रक्त की शुद्धता का मतलब यह विषाक्तता से मुक्त रहे। डाइट में गड़बड़ी की वजह से समय के साथ ब्लड में कई विषाक्त पदार्थ मिल जाते हैं, जिससे शरीर के कई अंगों में विषाक्तता होने का खतरा हो सकता है। आमतौर पर लिवर और किडनी जैसे पाचन तंत्र के अंग स्वाभाविक रूप से ब्लड को निरंतर फिल्टर करते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Fatty Liver: Fatty Liver बना 'Silent Killer', आपकी ये 4 आदतें बन सकती हैं Liver Failure का कारण

खून साफ न होने के कारण होती हैं ये दिक्कतें

डाइट में गड़बड़ी की वजह से ब्लड की अशुद्धि बढ़ जाती है। जिसका हमारी स्किन से लेकर शरीर के कई अंगों पर असर हो सकता है।

खून साफ न होने की वजह से लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता है। इसकी वजह से पाचन की समस्या बढ़ जाती है। इसके साथ ही मुंहासे-दाने और जलन बने रहना, स्किन में संक्रमण होना, चेहरे की चमक कम होना और थकान महसूस होना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका खून साफ नहीं है।

अपनाएं ये उपाय

खूब पानी पिएं

लिवर और किडनी के कार्यों को ठीक रखने के लिए अधिक पानी पीना चाहिए। पर्याप्त पानी पीने से ब्लड शुद्ध होता है और इसमें मौजूद अशुद्धि को बाहर करता है। इसलिए आपको रोजाना इतना पानी पीना चाहिए, जिससे करीब 6 कप मूत्र का उत्पादन हो सके।

फायदेमंद है नींबू का रस

ब्लड और पाचन तंत्र दोनों को साफ करने में नींबू का रस मदद कर सकता है। यह नेचुरल रूप से अम्लीय होता है, जो पीएच लेवल को कम करने और ब्लड से विषाक्त पदार्थों को निकालने में उपयोगी होता है।

शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर करने के लिए रोजाना गुनगुने पानी में ताजा नींबू का रस मिलाकर सुबह खाली पेट पीना चाहिए। यह ब्लड को साफ करने में लाभकारी होता है।

हल्दी से मिलेगा लाभ

हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो सूजन और संक्रमण के जोखिमों से बचाने में लाभकारी है।

आयुर्वेद के मुताबिक एक कप गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पीना चाहिए।

यह लिवर के कार्यों को बेहतर बनाता है और शरीर से विषाक्तता को कम करने में भी मदद करता है।

प्रमुख खबरें

G20 बैठक: S Jaishankar ने कनाडा की विदेश मंत्री Anita Anand समेत कई समकक्षों से की चर्चा

Maharashtra SIR: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये