Iran पर Attack से Trump को किसने रोका? UAE, कतर और Pakistan की एक फोन कॉल ने बदला खेल

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (स्थानीय समय) को कहा कि ईरान के साथ शांति समझौता तय हो गया है और इस वीकेंड यूरोप में इस पर साइन किए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि समझौते के तहत ईरान परमाणु हथियार बनाना छोड़ देगा और होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द ही खोल दिया जाएगा। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि हमने अभी-अभी ईरान के साथ युद्ध को लेकर एक शानदार समझौता किया है।" अमेरिका और ईरान के बीच "दस्तावेज़ों को अंतिम रूप देने के बाद - जो अगले कुछ दिनों में हो जाना चाहिए शायद यूरोप में साइनिंग होगी। यह बहुत अच्छी बात है। ट्रंप ने यह घोषणा तब की, जब कुछ ही घंटे पहले उन्होंने कहा था कि उन्होंने मध्य पूर्व के देश पर नए हमले रोकने का फैसला किया है। खबरों के अनुसार, UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी और पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने ट्रंप को ईरान पर दोबारा हमला न करने के लिए मना लिया।

इसे भी पढ़ें: ईरान ने US के उड़ाए होश! खैबर मिसाइल ने 5 ठिकानों पर मचा दी तबाही

ईरान-अमेरिका शांति समझौता

ट्रंप ने गुरुवार को 'ट्रुथ सोशल' पर घोषणा की कि "इसी सप्ताहांत" तक एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। बाद में उन्होंने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा, हमने ईरान में युद्ध को लेकर एक बेहतरीन समझौता किया है और अब बस दस्तावेजों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। अगले कुछ दिनों में यह काम पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने युद्ध समाप्त करने के समझौते को व्यक्तिगत रूप से मंजूरी दे दी है और वे कभी भी परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हो गए हैं। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने इससे अलग बात कही। उन्होंने कहा कि तेहरान अभी किसी ऐसे नतीजे पर नहीं पहुंचा है। तस्नीम समाचार एजेंसी ने चेतावनी दी: "जब तक ईरान किसी संभावित समझौते की घोषणा नहीं करता, तब तक ट्रंप की ओर से इस विषय पर आने वाली किसी भी खबर को उनके पिछले बयानों जैसा ही माना जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 30 पैसे गिरकर 95.84 के स्तर पर खुला

Meta Child Safety India | सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज, Meta अब सुरक्षा एजेंसियों से साझा करेगा बच्चों के यौन शोषण का डेटा, सरकार की चेतावनी के बाद फैसला

Bihar Flood से 50 लाख लोग प्रभावित, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने राहत कार्य में जुटने की अपील की

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रोसेस में बड़ी चूक! एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस, गृह मंत्रालय ने बुलाई हाई-लेवल बैठक