Prabhasakshi Exclusive: Russia-Ukraine War को कैसे बंद करवाएंगे Donald Trump?

By नीरज कुमार दुबे | Nov 08, 2024

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में इस सप्ताह हमने ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) से जानना चाहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरियाई सैनिकों को अपनी ओर से लड़ने के लिए ले तो आये मगर प्रशिक्षण की कमी के चलते उत्तर कोरियाई जवान यूक्रेनी सेना के सामने टिक नहीं पा रहे हैं। इसे कैसे देखते हैं आप? इसके अलावा जिस तरह डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को बंद करवाने की बात कही है उसके चलते लोगों के मन में सवाल यह है कि आखिर वह कैसे व्लादिमीर पुतिन और वोलोदमीर जेलेंस्की को वार्ता की टेबल पर लाएंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप प्रचार के दौरान ही कहते रहे हैं कि समझौता रूस की शर्तों पर होगा और जितना भी भाग अब तक रूस ने कब्जाया है वह यूक्रेन को छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप के आने के बाद रूस ने अपना सैन्य अभियान और आक्रामक कर दिया है क्योंकि पुतिन चाहते हैं कि 20 जनवरी को जब ट्रंप अमेरिका की कमान संभालेंगे तब तक यूक्रेन का ज्यादा से ज्यादा भाग उनके पास आ जाये। उन्होंने कहा कि पुतिन की रणनीति है कि यदि रूस को थोड़ा पीछे हटने पर भी समझौता करना पड़े तो वह उस क्षेत्र से हटे जिन्हें वह अब कब्जायेगा। उन्होंने कहा कि रूस अब तक यूक्रेन के 22 प्रतिशत भाग पर कब्जा कर चुका है और यदि जनवरी तक वह 25 प्रतिशत से ज्यादा भाग कब्जा लेता है तो यूक्रेन को बड़ा नुकसान होने जा रहा है।

प्रमुख खबरें

IndiGo 20th Anniversary: 20 हजार फ्री Domestic Flight Tickets का बड़ा ऐलान, जानिए कैसे मिलेगा पूरा Refund

Mansukh Mandaviya ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

Raheja Developers के चेयरमैन और एमडी को दिल्ली अदालत से गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत

SEBI द्वारा REIT और InvIT यूनिट के बदले डिपॉजिटरी रसीद की अनुमति देने पर विचार