IRCTC की वेबसाइट पर विशेष ट्रेनों की बुकिंग में 20 मिनट में बिकी हावड़ा-दिल्ली टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2020

नयी दिल्ली। आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट पर सोमवार शाम छह बजे के बाद, 12 मई से चलने वाली विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू की और हावड़ा-नयी दिल्ली मार्ग की ट्रेन के एसी-1 और एसी-3 की सभी टिकट 10 मिनट के भीतर बिक गईं और सभी सीट 20 मिनट में आरक्षित हो गईं। टिकटों की बुकिंग पहले शाम चार बजे से शुरू होनी थी, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण उसमें देरी हुई। शाम करीब पौने पांच बजे आईआरसीटीसी ने सूचित किया कि बुकिंग शाम छह बजे से शुरू होगी। हावड़ा-नयी दिल्ली ट्रेन मंगलवार को हावड़ा से शाम पांच बजकर पांच मिनट पर रवाना होने वाली है। 

इसे भी पढ़ें: PM से बोले सीएम सोरेन, केंद्र के हर फैसले के साथ, मनरेगा को सशक्त बनाने की अपील की

वेबसाइट पर टिकट उपलब्धता जांचने पर पता चला कि भुवनेश्वर-नयी दिल्ली विशेष ट्रेन के एसी-1 और एसी-3 की टिकट भी शाम साढ़े छह बजे तक बिक चुकी थीं। भारतीय रेल 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू कर रही है और शुरुआत में चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेन (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेन) चलेंगी। विशेष ट्रेन नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी को जाएंगी। बुकिंग में देरी पर आईआरसीटीसी ने स्पष्टीकरण देते हुए शाम करीब पौने पांच बजे ट्वीट किया, ‘‘विशेष ट्रेन (डेटा) अपलोड किया जा रहा है। बुकिंग जल्दी शुरू होगी।’’ इससे पहले सूत्रों ने कहा, ‘‘वेबसाइट ठप नहीं हुई है, बल्कि डेटा अपलोड किया जा रहा है।’’ उन्होंने यात्रियों से प्रतीक्षा करने का अनुरोध किया था।

प्रमुख खबरें

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा

Mehrajuddin Wadoo ने Gangte की हैट्रिक और कप्तानी को सराहा, युवा प्रतिभाओं के लिए मजबूत व्यवस्था की मांग की

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह