हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र दो अगस्त से, 10 दिन तक चलेगा सदन

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 28, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के दो अगस्त से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र की तैयारियों के सिलसिले में आज विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने विधानसभा परिसर का जायजा लेकर अधिकारियों से बैठक की। परमार ने परिसर में चल रहे विकासात्मक कार्यों तथा अन्य मरम्मत कार्यों का निरीक्षण भी किया। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल की लाहौल घाटी में बादल फटने से मची भारी तबाही 

सचिव हिमाचल प्रदेश विधानसभा यशपाल का कहना है विधानसभा के मॉनसून सत्र के लिए अभी तक 350 सवाल आए हैं। इसमें से 80 फीसद आनलाइन आए हैं। इस अवसर पर विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा, संयुक्त सचिव (प्रशासन) विधान सभा बेग राम कश्यप, उप निदेशक विधान सभा हरदयाल भारद्वाज, विधान सभा अध्यक्ष के सचिव प्रकाश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता डॉ रवि कुमार कौंडल, विधान सभा सचिवालय के अनुभाग अधिकारी प्रशासन राजेन्द्र ठाकुर, तथा सत्र की तैयारियों में लगे अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच