बीजेपी विधायक पर HPAS अधिकारी पत्नी ने लगाया शारीरिक और मानसिक यातना देने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी के विधायक विशाल नेहरिया पर उनकी पत्नी और वर्ष 2020 बैच की हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) अधिकारी ओशिन शर्मा ने शारीरिक और मानसिक यातना देने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शर्मा आरोप लगाती दिख रही हैं कि धर्मशाला से विधायक उनके पति ने बृहस्पतिवार को उन्हें तीन बार थप्पड़ मारा। उन्हें यह आरोप लगाते हुए भी सुना जा सकता है कि नेहरिया ने पहले भी कई बार शारीरिक और मानसिक यातना दी है। गौरतलब है कि नेहरिया और शर्मा की इसी साल 26 अप्रैल को शादी हुई थी। शर्मा बृहस्पतिवार की कथित घटना के बाद मायके लौट गई हैं। भाजपा विधायक ने न तो फोन उठाया और न ही इस संबंध में भेजे गए संदेश का जवाब दिया।

प्रमुख खबरें

मदुरै के Thirupparankundram पहाड़ी पर दीपम जलाने सिर्फ 50 श्रद्धालुओं को मंजूरी

Panchayat Season 5 से पहले Kevin Pietersen बने देसी, कुर्ता-पायजामा और गमछा पहनकर घूमे फुलेरा, भुटकुन की चाय पी...

बिहार के मंत्री Ashok Choudhary ने सहायक प्रोफेसर पद से दिया इस्तीफा

विकेट न मिलने के बावजूद Jasprit Bumrah की लय बेहतरीन, कोच बोले- जल्द चटकाएंगे Wickets