फैन के सेल्फी लेने पर भड़के Hrithik Roshan, एटीट्यूड देखकर यूज़र्स ने दी साउथ सितारों से सीख लेने की सलाह

By एकता | Sep 11, 2022

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेदा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही अभिनेता के शानदार अभिनय की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। फैंस काफी बेसब्री से उनकी फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच ऋतिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह उनके साथ फोटो खिचवाने आए फैन को धक्का देकर दूर करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता का अपने फैंस के प्रति ऐसा व्यवहार देखकर लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: एक बार फिर बड़े पर्दे पर आग लगाने वाली हैं Samantha Ruth Prabhu, रिलीज हुआ Yasoda का दमदार टीज़र

घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते हैं लोगों ने अभिनेता के व्यवहार की आलोचना शुरू कर दी। इसके साथ ही लोगों ने उनकी फिल्म विक्रम वेदा को बॉयकॉट करने की मांग भी शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें: Compromise करने से किया इंकार तो गवाने पड़े बड़े प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्री के ये अभिनेता हो चुके हैं Casting Couch का शिकार

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "अगर वह नहीं चाहते तो उनके साथ किसी को सेल्फी नहीं लेनी चाहिए"। इसके जबाब में एक यूजर ने लिखा, "तुम शायद भूल गए हो, इन्हीं लोगों ने उन्हें आसमान में बिठाया है"। एक अन्य ने यूजर ने कमेंट किया, "अगर लड़का चला भी गया तो क्या हो गया इतना चिल्लाने की क्या जरूरत थी"। वहीं बहुत से यूजर बॉलीवुड सितारों को साउथ की हस्तियों से सीख लेने की हिदायत दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े