Brahmastra करेगा तबाह, Sushant Singh Rajput की बहन ने बॉलीवुड पर साधा निशाना

Sushant Singh Rajput
Instagram
एकता । Sep 11 2022 1:50PM

सुशांत सिंह राजपूत बहन मीतू सिंह ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अभिनेता की एक तस्वीर शेयर की और इसके साथ उन्होंने एक लंबा कैप्शन भी लिखा। मीतू ने अपने कैप्शन में फिल्म ब्रह्मास्त्र का जिक्र करते हुए बॉलीवुड पर निशाना साधा है।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन उनके परिवार और चाहने वालों ने आज तक उन्हें अपने दिलों में जिन्दा रखा हुआ है। अभिनेता की मौत की गुत्थी आज भी अनसुलझी हुई है, लेकिन लोग इसके लिए बॉलीवुड को दोषी मानते हैं। यहीं वजह है कि समय-समय पर ट्रेंड चलाकर सुशांत के लिए न्याय की मांग की जाती है। इसी के साथ उनके फैंस और परिवारवाले बॉलीवुड पर भी निशाना साधते नजर आ जाते हैं। इसी कड़ी में सुशांत की बहन ने एक पोस्ट के जरिये बड़े जबरदस्त तरीके से बॉलीवुड पर हमला बोला है।

इसे भी पढ़ें: एक बार फिर बड़े पर्दे पर आग लगाने वाली हैं Samantha Ruth Prabhu, रिलीज हुआ Yasoda का दमदार टीज़र

सुशांत सिंह राजपूत बहन मीतू सिंह ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने अभिनेता की एक तस्वीर शेयर की और इसके साथ उन्होंने एक लंबा कैप्शन भी लिखा। मीतू ने अपने कैप्शन में फिल्म ब्रह्मास्त्र का जिक्र करते हुए बॉलीवुड पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, "सुशांत का ब्रह्मास्त्र इस बॉलीवुड को तबाह करने के लिए काफी है। बॉलीवुड हमेशा जनता को अपने हुक्म चलाना चाहता है, आपसी सम्मान और विनम्रता दिखाने के लिए कभी नहीं रुकता।" मीतू ने आग लिखा, "हम ऐसे लोगों को अपने देश का चेहरा कैसे बना सकते हैं जिनके नैतिक मूल्यों में इतना समृद्ध है? जनता का प्यार और दिखावा जीतने का उनका खेदजनक प्रयास विफल रहा है। गुणवत्ता और नैतिक मूल्य ही एकमात्र ऐसी चीज है जो प्रशंसा और सम्मान जीतेगी।"

इसे भी पढ़ें: Compromise करने से किया इंकार तो गवाने पड़े बड़े प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्री के ये अभिनेता हो चुके हैं Casting Couch का शिकार

मीतू सिंह के पोस्ट के बाद अभिनेता के चाहनेवाले फिर से एक्टिव हो गए हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, इसके साथ ही लोग बॉलीवुड को बॉयकॉट करने की भी मांग करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "कर्म बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे रहा है"। एक अन्य ने कमेंट किया, "कर्म अब भुगतान कर रहा है!!! बॉलीवुड अब खत्म हो गया है!! ऐसा तब होता है जब वो खुद को भगवान समझते हैं!! SSR हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे"।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़