भारत-म्यांमार सीमा के पास हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2021

इम्फाल। मणिपुर के तेंगनोपाल जिले में भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से सुरक्षा बलों ने हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर मणिपुर पुलिस तथा असम राइफल्स के संयुक्त दल ने एक तलाशी अभियान चलाया और मोरेह कस्बे के वार्ड नंबर-7 के एस मोलजोल गांव में एक मकान से हथियारों और गोला-बारूद का यह जखीरा बरामद किया।

इसे भी पढ़ें: राज्यों, निजी अस्पतालों के पास टीके की 2.07 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध : केन्द्र

पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, क्योंकि अभियान के दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था। सभी जब्त हथियार और गोला-बारूद मोरेह पुलिस थाने को सौंप दिए गए हैं और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश