जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियारों का जखीरा बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2025

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से भारी मात्रा में युद्ध में इस्तेमाल होने वाले हथियारों का जखीरा बरामद किया है। सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान चीन में निर्मित एक पिस्तौल, पाकिस्तान निर्मित चार ‘अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर’, चार चीनी हथगोले, एक स्नाइपर राइफल की मैगजीन, स्नाइपर के 26 राउंड, एक एके-47 की मैगजीन, एके-47 के 144 राउंड, एक बैग और चीनी में छपे पर्चे बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी