Delhi Fire| आंख के अस्पताल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद

By रितिका कमठान | Jun 05, 2024

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित आंखों की एक अस्पताल में भीषण आग लग गई है। आज इतनी भयानक है कि मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद है। सभी 12 गाड़ियां मिलकर आग बुझाने में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक आज अस्पताल की बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगी है जो भयानक रूप धारण कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 11:00 लगी है और तभी दमकल विभागों को इसकी सूचना दी गई। दमकल विभाग की 12 गाड़ियां घटना स्थल पर मौजूद है। अब तक आग लगने के कर्म का पता नहीं चला है। नहीं यह जानकारी भी सामने नहीं आई है कि इस आग से कोई हताहत हुआ है या नही। आग बुझाने के बाद आग लगने के कारण का पता लगाया जाएगा और जांच की जाएगी। 

गौरतलाप है कि कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में बच्चों के एक अस्पताल में बड़ी आग लग गई थी। यह घटना 25 मई की देर रात को हुई थी जब सात नन्हे बच्चों की जान भी गई थी। यह घटना दिल्ली के विवेक विहार स्थित एक बीवी केयर सेंटर में हुई थी जब यहां अचानक आग लग गई थी। इस घटना में 12 नवजात बच्चों को बचाया भी गया था। माना जा रहा था कि बेबी केयर सेंटर में आग लगने की घटना ऑक्सीजन सिलेंडर की फटने के कारण हुई थी।

प्रमुख खबरें

US Central Command ने ओमान की खाड़ी में सेंट किट्स का पोत किया निष्क्रिय

Diwali पर मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो इस मुहूर्त में करें पूजा, नोट करें सही समय

घर में सुख समृद्धि के लिए Diwali 2026 पर Lakshmi Puja का यह है सही समय और संपूर्ण विधान

Lal Krishna Advani ने Rath Yatra से Bharat Ratna तक तय किया BJP का ऐतिहासिक सफर