जनता की बिजली सब्सिडी छीन रहे मगर दिल्ली में विधायकों के वेतन में भारी वृद्धि, 54000 से बढ़कर हुआ 90000

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के विधायक जल्द ही वेतन और भत्ते के रूप में 90,000 रुपये प्रति माह प्राप्त करेंगे क्योंकि केंद्र सरकार ने वेतन को मौजूदा 54,000 रुपये से बढ़ाने के अरविंद केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने यह जानकारी दी। आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी करीब सात साल बाद मिली है। उन्होंने बताया विधायकों को संशोधित वेतन और भत्ते तभी मिलेंगे जब मामले को दिल्ली विधानसभा की मंजूरी मिलेगी तथा इस मामले में राज्य सरकार द्वारा एक अधिसूचना जारी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: बग्गा के समर्थन में उतरे नवजोत सिंह सिद्धू, बोले- वैचारिक मतभेद हो सकता है मगर केजरीवाल और मान कर रहे हैं पाप

वर्ष 2015 में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद, विधायकों का वेतन बढ़ाने के लिए विधानसभा में एक विधेयक लाया गया था। विधानसभा द्वारा पारित किए जाने के बाद इसे केंद्र को भेजा गया था। पिछले साल अगस्त में, अरविंद केजरीवाल सरकार ने केंद्र के सुझाव के अनुसार विधायकों के वेतन और भत्तों में 66 प्रतिशत की वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, लेकिन असंतोष व्यक्त किया था कि वे अभी भी देश में सबसे कम वेतन पाने वाले विधायकों में से हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विधायकों के मौजूदा मासिक वेतन और भत्ते को कुल 54,000 रुपये से बढ़ाकर 90,000 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। गौरतलब है कि दिल्ली के विधायकों के वेतन और भत्तों को आखिरी बार 2011 में संशोधित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने गलत तथ्य देने पर CBI के पांच अधिकारियों पर झूठी गवाही की कार्यवाही का दिया निर्देश

श्रीलंका में Shiranthi Rajapaksa भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार, 13 अक्टूबर तक हिरासत में भेजी गईं

Bharti Airtel ने Postpaid Plans के दाम 50 रुपये तक बढ़ाए, 5G और कई नए फायदे जोड़े

Election Commission के खिलाफ मार्च निकाल रहे Rahul Gandhi हिरासत में लिए गए