चंडीगढ़ नगर निगम में जमकर हंगामा, पार्षदों के बीच हुई हाथापाई, जानें पूरा मामला

By अंकित सिंह | Dec 24, 2024

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक मंगलवार को उस समय हंगामेदार हो गई जब डॉ. बीआर अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी पार्षद आपस में भिड़ गए। हाथापाई की वजह राष्ट्रीय स्तर पर सहयोगी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों द्वारा पारित एक प्रस्ताव था, जिसमें पिछले हफ्ते राज्यसभा में संविधान पर बहस के दौरान उनकी टिप्पणियों के लिए शाह के इस्तीफे की मांग की गई थी।

इसे भी पढ़ें: AAP सरकार के खिलाफ BJP ने जारी किया आरोप पत्र, अनुराग ठाकुर बोले- केजरीवाल ने दिल्ली को बनाया गैस चैंबर

मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, जयराम रमेश ने इस बात पर प्रकाश डाला कि पिछले सात दिनों से कांग्रेस 'अंबेडकर सम्मान' सप्ताह मना रही है, जिसके दौरान विभिन्न स्थानों पर 100 से अधिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई हैं। जयराम रमेश ने कहा कि यह 17 दिसंबर को गृह मंत्री द्वारा अंबेडकर के अपमान के जवाब में है। आज सभी जिलों में बैठकें हो रही हैं और राष्ट्रपति को सौंपने के लिए एक दस्तावेज तैयार किया जा रहा है। इस स्थिति का एकमात्र समाधान यही है कि गृह मंत्री को बर्खास्त किया जाये और माफी मांगी जाये। उन्होंने कहा कि पिछले 7 दिन से कांग्रेस पार्टी 'अंबेडकर सम्मान सप्ताह' मना रही है। हमने अमित शाह द्वारा अंबेडकर जी के अपमान किए जाने के मामले में देश के 100 से ज्यादा शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की हैं।

प्रमुख खबरें

मक्का संयुक्त रक्षा समझौते में शामिल होने से अन्य देशों से रिश्ते नहीं होंगे प्रभावित: बांग्लादेश

US Iran Conflict | Strait of Hormuz में फिर भड़की जंग! अमेरिका के हमले के बाद ईरान का जॉर्डन व UAE में अमेरिकी ठिकानों पर पलटावार

Rudraksha Benefits: पीरियड्स के दौरान रुद्राक्ष पहनने पर क्या कहते हैं शास्त्र? जानिए क्या है इसके पीछे की सच्चाई

2029 में Joseph Vijay प्रधानमंत्री बनेंगे? TVK के दावों पर भड़की DMK, बोली- इनकी कल्पना की कोई सीमा नहीं!