इंदौर पुलिस मारपीटा घटना पर मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मांगी रिपोर्ट

By दिनेश शुक्ल | Apr 07, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने इंदौर शहर में पुलिस द्वारा मास्क नहीं लगाने पर एक रिक्शा चालक की उसके बेटे के सामने पिटाई पर संज्ञान लिया है। इस मामले में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर से दो सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है। तो दूसरी तरफ इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी भी हमलावर हो गई है। इंदौर  में पुलिसकर्मीयों द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने को लेकर जहाँ पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने ट्वीट कर लिखा कि इंदौर में मास्क नहीं लगाने पर पुलिस द्वारा इस प्रकार से मारपीट दर्शा रही है कि शिवराज सरकार डंडे के बल पर कोरोना से लड़ना चाहती है..।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बादल छाए, बारिश के भी आसार

जिसको लेकर जहां प्रदेश कांग्रेस नेताओं मोर्चा खोलते हुए इस घटना की निंदा की वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निरंकुश नौकरशाही के आरोप लगाए। वही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर लिखा कि कोरोना नियमों को लागू करने की आड़ में इस तरह की शर्मनाक अमानवीयता देश को स्वीकार नहीं! सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी ही अत्याचार करें तो जनता कहाँ जाये? तो वही अब मानव अधिकार आयोग ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। 

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश