उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों की ‘अत्यंत गंभीर’ स्थिति : UN विशेषज्ञ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2019

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र द्वारा नियुक्त एक वरिष्ठ विशेषज्ञ ने कहा कि उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों की स्थिति ‘‘अत्यंत गंभीर’’ बनी हुई है और परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए उठ रही अंतरराष्ट्रीय मांगों के साथ यह स्थिति आने वाले साल के लिए भी बड़ी चुनौती होगी। उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत टॉमस क्विंटाना दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बच्चों समेत उन लोगों की कहानियां बताई गई जिनसे कई घंटों तक मजदूरी कराई गई, उन्हें बिना पारिश्रमिक के काम करने के लिए मजबूर किया गया। एक व्यक्ति ने कहा कि पूरा देश कारावास है।’’ क्विंटाना ने कहा कि निगरानी और आम लोगों की करीबी निगरानी उत्तर कोरिया में जिंदगी की एक सच्चाई है। साथ ही मौलिक आजादी पर भी पाबंदियां हैं।

प्रमुख खबरें

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल

Tarun Tejpal केस: 10 साल की सजा के खिलाफ याचिका पर Supreme Court ने गोवा पुलिस को भेजा नोटिस

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप