Humanoid Robot ने Beijing में 100 मीटर दौड़ का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, 9.39 सेकंड में पूरी की रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 23, 2026

। चीन के ह्यूमनॉइड (मनुष्यों के आकार के) रोबोट ने रविवार को बीजिंग में शुरू हुए ओलंपिक जैसे विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट खेलों के पहले दिन मानवों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इनमें जमैका के महान धावक उसेन बोल्ट का 100 मीटर दौड़ का विश्व रिकॉर्ड भी शामिल है।

इसमें दौड़, टेबल टेनिस और फुटबॉल समेत 51 स्पर्धाओं में एक हजार से अधिक मुकाबले होंगे। इन खेलों का आयोजन 2022 शीतकालीन ओलंपिक के लिए बनाए गए नेशनल स्पीड स्केटिंग ओवल में हो रहा है। शनिवार को रोबोट खेलों के उद्घाटन समारोह में आयोजकों और रोबोट निर्माताओं ने कहा कि चीन के ह्यूमनॉइड रोबोट ने मानवों के विश्व रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।

इस दौरान सैकड़ों ह्यूमनॉइड रोबोट ने तालमेल के साथ मैदान में मार्च कर अपनी समन्वय क्षमता का प्रदर्शन किया। एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने 100 मीटर दौड़ में 9.39 सेकेंड का समय दर्ज किया जो 2009 में जमैका के एथलीट उसेन बोल्ट द्वारा बनाए गए 9.58 सेकेंड के मानव विश्व रिकॉर्ड से बेहतर है। स्थिर अवस्था से ऊंची कूद में एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने 2.88 मीटर की ऊंचाई हासिल की।

यह पिछले साल खेलों के पहले सत्र में ह्यूमनॉइड रोबोट द्वारा हासिल किए गए 0.95 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी अधिक है। इस रोबोट ने क्यूबा के जेवियर सोटोमायोर द्वारा 1993 में बनाए गए 2.45 मीटर के मानव विश्व रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। दोनों रिकॉर्ड बनाने वाले रोबोट बीजिंग स्थित एक्स-ह्यूमनॉइड के थे।

आयोजकों के अनुसार खेलों के उद्घाटन से पहले चीनी स्मार्टफोन कंपनी ऑनर के एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने परीक्षण के दौरान 100 मीटर की दौड़ 9.32 सेकेंड में पूरी की थी।

प्रमुख खबरें

ICC FTP में बदलाव की मांग, Sri Lanka चाहता है भारत और इंग्लैंड से अधिक टेस्ट

IND vs SL 2nd Test: कप्तान Shubman Gill ने जीता टॉस, चुनी पहले बल्लेबाजी

Starbucks भारत में तेजी से बढ़ाएगा Stores, शहरों में नेटवर्क डेंसिटी बढ़ाने पर जोर

Boring Lunch को बनाएं खास, ये 3 Best Recipes मिनटों में बदल देंगी सादे Rice का पूरा स्वाद