हमसफर इंडिया कंपनी 200 नए शहरों में घर-घर डीजल सेवाओं का विस्तार करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2022

मुंबई। घरों तक डीजल आपूर्ति की सुविधा प्रदान करने वाली कंपनी हमसफर इंडिया की चालू वित्त वर्ष में देश के 200 और शहरों में सेवाओं का विस्तार करने की योजना है, ताकि इस क्षेत्र में अधिक बाजार हिस्सेदारी हासिल कर सके। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हमसफर इंडिया, भारत के लगभग 100 शहरों में सेवाएं देती है।

इसे भी पढ़ें: विचित्र! इस लड़की में हैं दो वजाइना और दो गर्भाशय, दोनों कोख में एक साथ कर सकती है गर्भधारण

हमसफर इंडिया की सह-संस्थापक सान्या गोयल ने कहा, ‘‘वर्तमान में, डीजल की घर पहुंच सेवा में हमारी बाजार में हिस्सेदारी 20 प्रतिशत है। चालू वित्त वर्ष के दौरान हमारी 30 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने की योजना है।’’ गोयल ने कहा कि मोबाइल पेट्रोल पंप के जरिए डीजल उपलब्ध करवाना कंपनी की एक बड़ी उपलब्धि है और अब कंपनी देश के कोने-कोने तक पहुंचना और भविष्य में हर तरह की ऊर्जा के वितरण में आमूलचूल परिवर्तन लाना चाहती है।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी का BJP सरकार पर हमला, बोले - लाठियों से सवाल नहीं दबेंगे, Bihar के BPSC छात्रों को न्याय दो

Nepal Flash Flood: रसुवा और नुवाकोट में तबाही, 4 की मौत और 13 हाइड्रो प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त

Samantha Ruth Prabhu ने Pregnancy के दौरान Gym में की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Bihar BSFC Recruitment 2026: बिहार में 259 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें Eligibility और Selection Process