विचित्र! इस लड़की में हैं दो वजाइना और दो गर्भाशय, दोनों कोख में एक साथ कर सकती है गर्भधारण

 uterus didelphys
unsplash

लेनन की एक नहीं बल्कि दो-दो वेजाइना और दो-दो गर्भायश हैं। उनकी गर्भाशय ग्रीवा भी दो हैं। मेडिकल भाषा में इसे यूटरस डिडेलफिस कहा जाता है। लेनन ने टिक टॉक पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वे इस दुर्लभ स्थिति का शिकार हैं। लेनन का कहना है कि उनका लक्ष्य इस दुर्लभ स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाना है।

अमेरिका के एरिजोना की रहने वाली लेनन बाकी सभी महिलाओं से बिल्कुल अलग हैं। लेनन की एक नहीं बल्कि दो-दो वेजाइना और दो-दो गर्भायश हैं। यहां तक कि उनकी गर्भाशय ग्रीवा भी दो हैं। मेडिकल भाषा में इसे यूटरस डिडेलफिस कहा जाता है। लेनन ने टिक टॉक पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वे इस दुर्लभ स्थिति का शिकार हैं। लेनन का कहना है कि उनका लक्ष्य इस दुर्लभ स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाना है। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग लेनन का वीडियो देखकर हैरान हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें हिम्मती बता रहे हैं।

लेनन ने वीडियो शेयर करने के बाद यूजर्स के कमेंट्स में पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया। एक यूजर ने उनसे पूछा कि उन्हें पीरियड्स कैसे होते हैं? इसके जवाब में लेनन ने कहा कि उन्हें दोनों जननांगों में दो बार पीरियड्स होते हैं। हालांकि उन्हें आमतौर पर इसके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके दोनों जननांग में लगभग एक साथ मासिक धर्म होता है।

इसे भी पढ़ें: International Nurses Day 2022: फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन पर मनाया जाता है 'नर्स दिवस', जानिए 'लेडी विद द लैंप' की कहानी

एक यूजर ने कमेंट कर पूछा कि क्या बच्चा पैदा करने में कोई समस्या होगी? इस पर लेनन ने कहा कि एक ही समय में दो अलग-अलग पुरुषों द्वारा गर्भवती हो सकती हैं। लेकिन ऐसा तभी होने की संभावना है जब वह एक ही हफ्ते के भीतर संबंध बनाएं। हालांकि, इस मामले में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।

कुछ लोगों ने उनसे पूछा कि उनका गुप्तांग कैसा दिखता है? लिया ने बताया कि उनकी बॉडी एक सामान्य इंसान की तरह दिखती है। लेकिन योनि के अंदर एक डिवाइडर से दो अलग-अलग रास्ते बनते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों रास्ते अलग-अलग गर्भाशय में जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी की चिंता किए बिना अब कर सकेंगे सेक्स, संबंध बनाने से पहले करना होगा बस ये एक काम

लेनन के मुताबिक वे इस स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपनी कहानी शेयर कर रही हैं। उनके पास ऐसे कई वीडियो है जो यूट्रस डिडेलफिस के बाड़े में गहराई से बताते हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स में लेनन को उनकी कहानी साझा करने के लिए उनकी प्रशंसा की। एक यूजर ने लिखा, “देखिए आप हर दिन कुछ नया और दिलचस्प सीखते हैं। इसके बारे में बोलने के लिए आपको बधाई।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया "हमें साझा करने और शिक्षित करने के लिए धन्यवाद।" वहीं, एक यूजर ने लिखा, "मैं 54 वर्ष का हूं और मैंने अपने जीवन में इसके बारे में कभी नहीं सुना। इतना निजी कुछ साझा करने के लिए धन्यवाद।"

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़