कोरोना वायरस के साथ अब उत्तर टेक्सास में तूफान ने मचाई तबाही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2020

डलास (अमेरिका)। उत्तर टेक्सास के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को तूफान, ओले और बवंडर ने भारी तबाही मचाई।अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने शनिवार को बताया कि फोर्ट वर्थ के उत्तरपश्चिम में स्थित बोवी शहर में शुक्रवार रात नौ बजे बड़ा तूफान और बवंडर आया जिसमें 153 कमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19: अमेरिका की पास्ता कंपनी में फैला कोरोना वायरस

मेयर गेलिन बरिस ने बोवी न्यूज को बताया कि इससे कम से कम 50 दुकानों और इतनी ही संख्या में घरों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने बताया कि इन घटनाओं में किसी की मौत नहीं हुई है और कोई गंभीर रूप से घायल भी नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका